डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आया, अलर्ट मोड में पुलिस

Gurmeet Ram Rahim latest news today ; रिहाई की जो शर्त है उसके अनुसार, गुरमीत राम रहीम सिंह को इस अवधि के दौरान शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने को भी कहा गया है.
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एवं बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह फिर जेल से बाहर आया है. जानकारी के अनुसार 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिला स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया. राम रहीम के वकीलों ने इस बाबत बताया. उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख शाम पांच बजे जेल से बाहर निकला है. वकील जितेन्द्र खुराना ने बताया कि राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा. आपको बना दें कि डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है.
उल्लेखनीय है कि राम रहीम ने पैरोल के इस्तेमाल के लिए अस्थायी रिहाई की अर्जी थी. वह अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के अपराध में 20 साल जेल की सजा काट रहा है. इससे पहले, राम रहीम को इस वर्ष जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी. पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गयी थी. इन दोनों अवसरों पर पैरोल मिलने के बाद वह बरनावा आश्रम ही गया था और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उसने कई सत्संग कार्यक्रम आयोजित उनके चाहने वालों ने किया था.
राम रहीम की पैरोल की शर्त
इससे पहले गुरमीत राम रहीम सिंह गत वर्ष जून में भी एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. इसके अलावा वह सात फरवरी 2022 से तीन सप्ताह के लिए ‘फरलो’ पर भी जेल से बाहर आया था. राम रहीम की पैरोल की शर्तों में कहा गया है कि वह 30 दिन की नियमित पैरोल के दौरान बरनावा के आश्रम में ही रहेगा. इस पूरी अवधि के दौरान ‘रिलीज वारंट’ में निर्दिष्ट स्थान के अलावा अन्यत्र कहीं जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना नहीं जाएगा. रिहाई की जो शर्त है उसके अनुसार, गुरमीत राम रहीम सिंह को इस अवधि के दौरान शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने को भी कहा गया है. संबंधित थाना प्रभारी इस दौरान राम रहीम के आचरण एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे. इस बारे में पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जेल अधीक्षक को यथाशीघ्र रिपोर्ट सौंपेंगे.
#WATCH हमारे पास तो ऑर्डर आता है। जब ऑर्डर आ जाएगा तब हम उन्हें(राम रहिम) छोड़ देंगे: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, हरियाणा pic.twitter.com/e7Jym0ZXev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2023
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे पास तो ऑर्डर आता है. जब ऑर्डर आ जाएगा तब हम उन्हें(राम रहिम) छोड़ देंगे.
गुरमीत राम रहीम का वीडियो हुआ था वायरल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जब जनवरी में जेल से बाहर आया था तो उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह तलवार से केक ���ाटते नजर आ रहा था. बताया गया था कि राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के शाह सतनाम सिंह महाराज के जन्मदिन यानी अवतार दिवस पर ये केक काटा. इसके लिए आश्रम के अंदर तैयारियां काफी पहले से शुरू हो गई थीं. शाह सतनाम ने ही राम रहीम को डेरे की गद्दी सौंपी थी. गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम इस आयोजन के लिए आया था. तलवार से केक काटने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
Also Read: Honeypreet Video: गुरमीत राम रहीम के साथ वायरल हुआ हनीप्रीत का ये वीडियो, बोलीं- ‘आपके बिना कोई भी…’
हनीप्रीत के बारे में जानें
जब भी राम रहीम जेल से बाहर आता है एक नाम की चर्चा जोरों पर शुरू हो जाती है. जी हां…वह नाम है हनीप्रीत..हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है और वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ‘गोद ली हुई बेटी’ है. हालांकि स्वयंभू धर्मगुरु के तीन जैविक बच्चे हैं – अमनप्रीत कौर इंसां, चरणप्रीत कौर इंसां और जसमीत सिंह – हनीप्रीत उनमें से सबसे फेमस है. माना जाता है कि डेरा प्रमुख की सजा के बाद उनकी कमान संभाली गई थी. उनके नाम पर एक वेबसाइट भी है जो उन्हें एक संपादक, अभिनेता और निर्देशक के रूप में वर्णित करती है. हनीप्रीत राम रहीम के साथ कई फिल्मों में भी दिख चुकी हैं.
गुरमीत राम रहीम पर पुलिस की पैनी नजर
राम रहीम के जेल से बाहर आने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गयी है और आश्रम पर हर पल नजर बनाए हुए है. यदि नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई भी पुलिस कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










