Covid-19 की निगरानी के लिए त्वरित जांच किट का उपयोग गुजरात ने शुरू किया
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Apr 2020 3:54 PM
गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी के लिए राज्य में त्वरित एंटीबॉडी जांच किट का उपयोग करना शुरू कर दिया है.
अहमदाबाद : गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी के लिए राज्य में त्वरित एंटीबॉडी जांच किट का उपयोग करना शुरू कर दिया है. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में इस किट के इस्तेमाल को लेकर संशय की स्थिति है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि त्वरित जांच किट का उपयोग सिर्फ निगरानी के लक्ष्य से किया जाएगा, इसका उपयोग करके किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने या नहीं होने की पुष्टि नहीं की जाएगी. इससे पहले त्वरित जांच किट के परिणामों में विसंगतियां मिलने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सभी राज्यों से कहा था कि वे कुछ वक्त के लिए इनका उपयोग रोक दें.
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने कहा, ‘‘गुजरात को चार दिन पहले ही 24,000 त्वरित जांच किट मिले हैं.” गांधीनगर में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपयोग शुरू करने से पहले हमने उन्हें ठीक किया था ताकि आगे कोई दिक्कत ना हो. हमने कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया कि जांच कैसे करनी है. जब हमारे विशेषज्ञों को पता चला कि अभी भी कुछ दिक्कत है, तो उन्होंने उसे दूर किया.”
उन्होंने कहा, ‘‘फिर आईसीएमआर ने हमें इन किट का उपयोग करके जांच करने से मना किया. हमने उस समय का उपयोग अपने तालुका स्तर तक के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया. अब हमने (33 में से) 30 जिलों में त्वरित जांच शुरू कर दी है. यह जांच सिर्फ निगरानी के लिए है. इससे हमें क्षेत्र विशेष में संदिग्ध मामलों (कोविड-19 के) का पता लग जाएगा.” रवि ने कहा, ‘‘एंटीबॉडी जांच अंतिम नहीं है। अगर त्वरित जांच के दौरान हमें कोई रिपोर्ट पॉजिटिव मिलती है तो हम आरटी-पीसीआर जांच करके उसकी पुष्टि करेंगे, जिसे अंतिम माना जाएगा. राज्य की 16 प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है.”
बीते 24 घंटे में 1229 नये केस सामने आये हैं. देश में कोरोनावायरस की कुल मरीजों संख्या 23000 से ऊपर पहुंच गयी है. वहीं मरने वालों की संख्या भी 700 के पार हो गया है. दुनिया की बात करें तो इस वायरस से अब तक तकरीबन 1 लाख 90 हजार लोग दम तोड़ चुके हैं. साथ ही 25 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं. बात अमेरिका की करें तो, अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल हैं. संक्रमण के साथ-साथ अमेरिका पर रोजगार का संकट भी छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










