Gujarat By Election: विसावदर सीट जीतकर AAP की खिल गईं बांछें, 2027 में सरकार बनाने का कर दिया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

Arvind Kejriwal

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gujarat Bye Election: आम आदमी पार्टी ने विसावदर (गुजरात) और लुधियाना पश्चिम (पंजाब) उपचुनावों में जीत हासिल कर ली है. आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट से बीजेपी के किरीट पटेल को 17554 वोटों के अंतर से हरा दिया. गुजरात में एक सीट पर जीत दर्ज करते ही आम आदमी पार्टी की बांछें खिल गई हैं और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

Gujarat By Election: विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया की जीत के बाद गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा, ”आप 2027 में सरकार बनाने जा रही है.” आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया को कुल 75942 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार किरीट पटेल को केवल 58388 वोटों से संतोष करना पड़ा. आप उम्मीदव��र की जीत पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने कहा- गुजरात के लोग बीजेपी से ऊब चुके हैं. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस, भाजपा ने ‘आप’ को हराने के लिए पंजाब, गुजरात में चुनाव लड़ा; लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया. गुजरात के लोग अब भाजपा से ऊब चुके हैं और ‘आप’ में उम्मीद देख रहे हैं.”

विज्ञापन

लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं : केजरीवाल

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “फरवरी के चुनावों में, हमने विसावदर सीट जीती थी लेकिन हमारे विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए… लेकिन आज, हमने दोनों सीटों (लुधियाना पश्चिम सहित) को दोगुने अंतर से जीत लिया है. हमने लुधियाना पश्चिम भी जीता, और यह दर्शाता है कि लोग हमारे काम से खुश हैं… ऐसा कहा जाता है कि उपचुनाव हमेशा सत्ताधारी पार्टी ही जीतती है, लेकिन गुजरात में भाजपा सत्ता में है और प्रशासन और मशीनरी पर भी उसकी पकड़ है; इसके बावजूद अगर लोगों ने हमें वोट दिया और हम दोगुने अंतर से जीते, तो यह दर्शाता है कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं.”

‘आप’ ने विसावदर में जीत हासिल की, भाजपा ने कडी सीट बरकरार रखी

गुजरात में दो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को समाप्त हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीत ली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट पर विजय हासिल की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola