कोरोना पर GOOD NEWS : भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 से ठीक हुए रिकॉर्ड 11264 मरीज

Howrah: Health workers wearing protective suits conduct a door-to-door survey for COVID-19 at the containment zone of Kalibabur Bazar area, during a nationwide lockdown, in Howrah district, Friday, May 01, 2020. (PTI Photo)(PTI01-05-2020_000225B)
GOOD NEWS : देश में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) की रफ्तार ने भले ही डराना शुरू कर दिया है, लेकिन दूसरी ओर राहत की बात है कि अब तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 11264 लोग कोरोना वायरस (coronavirus) से ठीक हुए हैं.
नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रिकॉर्ड 7964 नये मामले सामने आये, जिससे पूरे देश का आंकड़ा बढ़कर 1,73,763 हो गया. यह आंकड़ा डराने वाला है. पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना का रफ्तार तेज हुुुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा. हालांकि इस बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. जिस गति से नये मामले आ रहे हैं उसकी तुलना में लगभग आधे लोग ठीक भी हो रहे हैं.
देश में कोरोना महामारी की रफ्तार ने भले ही डराना शुरू कर दिया है, लेकिन दूसरी ओर राहत की बात है कि अब तेजी से लोग ठीक भी हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 11264 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं. यह आंकड़ा कोरोना काल में लोगों के लिए राहत देने के लिए महत्वपूर्ण है. यह अब तक 1 दिन में ठीक होने वालों की सबसे बड़ी संख्या है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 86,422 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जबकि 82,369 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है. पिछले 24 घंटों में 11,264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 47.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं.
देश में जहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं अब मौतों की संख्या ने भी डराना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हो चुकी है. 265 मौतों में 116 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 82 की दिल्ली में, 20 की गुजरात,मध्य प्रदेश में 13, नौ की तमिलनाडु, सात की पश्चिम बंगाल, चार-चार लोगों की मौत तेलंगाना और राजस्थान, दो की पंजाब और एक-एक व्यक्ति की मौत छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई.
इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वाले 4,971 लोगों में से सबसे अधिक 2,098 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. इसके बाद गुजरात में 980, दिल्ली में 398, मध्य प्रदेश में 334, पश्चिम बंगाल में 302, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 184, तमिलनाडु में 154, तेलंगाना में 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई.
Also Read: मोदी सरकार 2.0 का एक वर्ष पूरा होने पर विशेष : आत्मविश्वास से जगमगाता आत्मनिर्भर भारत
कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 42, जम्मू कश्मीर में 28, हरियाणा में 19, बिहार में 15, केरल में आठ और ओडिशा में सात है. हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और छत्तीगसढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे.
देश में जहां अब तक कोरोना वायरस के कुल 173763 केस सामने आ चुके हैं. लेकिन इस आंकड़े में सबसे अधिक मामले केवल चार राज्यों (महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात) से हैं. चारों राज्य मिलाकर 1,15,794 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 62,228 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद तमिलनाडु में 20,246, दिल्ली में 17,386, गुजरात में 15,934.
राजस्थान में 8,365, मध्य प्रदेश में 7,645 और उत्तर प्रदेश में 7,284 लोग इस बीमारी की चपेट में आए. पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 4,813, बिहार में 3,376, आंध्र प्रदेश में 3,436, कर्नाटक में 2,781, तेलंगाना में 2,425, पंजाब में 2,197, जम्मू कश्मीर में 2,164 और ओडिशा में 1,723 है.
हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,721 मामले सामने आए। वहीं केरल में 1,150, असम में 1,024, झारखंड में 511, उत्तराखंड में 716, छत्तीसगढ़ में 415, हिमाचल प्रदेश में 295, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 251, लद्दाख में 74 और गोवा में 69 मामले सामने आए. मणिपुर में संक्रमण के 59, पुडुचेरी में 51 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए.
मेघालय में अब तक कोरोना वायरस के 27, नगालैंड में 25, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर और नागर हवेली में दो मामले जबकि मिजोरम और सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है.
Posted By : Arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




