गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल, 'कांग्रेस छोड़ो, बीजेपी को जोड़ो' का दिया नारा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Sep 2022 12:43 PM
गोवा में कांग्रेस को जोर का झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस में जबरदस्त टूट देखने को मिल रही है. खबर है कि कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बागी विधायक आज सीएम प्रमोद सावंत से बी मुलाकात करने वाले हैं.
Goa Congress: कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो अभियान चला रही है. लेकिन पार्टी को गोवा में बड़ा झटका लगा है. गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बता दें, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है जिसमें बीजेपी के पास 20 विधायक है, वहीं कांग्रेस के पास 11. लेकिन अब कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गये है.
कांग्रेस तोड़ो, बीजेपी जोड़ो: वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा है कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो’ का हमने नारा दिया है. आज कांग्रेस के सभी बागी विधायक सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात कर रहे हैं.
Goa | 8 Congress MLAs join BJP
We have joined BJP to strengthen the hands of PM Modi & CM Pramod Sawant… 'Congress chhodo, BJP ko jodo': says former Congress MLA, Michael Lobo pic.twitter.com/LMSEAjqUXb
— ANI (@ANI) September 14, 2022
2019 में भी हुई थी टूट: गोवा में कांग्रेस पार्टी में टूट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस में बड़ी टूट हो चुकी है. इससे पहले साल 2019 में भी कांग्रेस के 10 विधायक पीर्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. अब एक बार फिर कांग्रेस में टूट दिखाई दी है. बता दें, इससे पहले जेडीयू के भी कई विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.
कांग्रेस का भारत जोड़ो अभियान: गौरतलब है कि मिशन 2024 के मद्देनजर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने विशेष रणनीति तैयार की है. इसी कड़ी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है. कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है. जबकि, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को परिवार को बचाने का अभियान करार दिया है.
Also Read: बच्चा चोरी के शक में महाराष्ट्र के सांगली में लाठी-डंडे से साधुओं की पिटाई, नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










