Photo: जर्मन चांसलर को PM Modi ने भेंट की मेघालय के स्टोल, नगालैंड की शॉल, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

German Chancellor Scholz’s Visit To India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज को मेघालय के ‘स्टोल’ और नगालैंड की शॉल उपहार में दीं. जर्मनी के चांसलर दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भारत पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज को मेघालय के ‘स्टोल’ और नगालैंड की शॉल उपहार में दीं. जर्मनी के चांसलर दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भारत पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

ANIआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये वस्तुएं पूर्वोत्तर के दो राज्यों की संस्कृति और शिल्प कौशल का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि मेघालय के स्टोल का एक समृद्ध इतिहास है और इनकी बुनाई एक प्राचीन परंपरा है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है.

undefined

सूत्रों ने कहा कि मेघालय के स्टोल मूल रूप से खासी और जयंतिया राजघराने के लिए बुने जाते थे, जो इन्हें अपनी शक्ति का प्रतीक मानते थे. उन्होंने कहा कि ये स्टोल औपचारिक अवसरों और त्योहारों के दौरान पहने जाते थे और इनके खास डिजाइन एवं जीवंत रंग शाही परिवार की संपत्ति और प्रतिष्ठा को दर्शाते थे.

undefined

अधिकारियों ने कहा कि खासी और जयंतिया राजा अक्सर इन स्टोल को सद्भावना और सम्मान के प्रतीक के रूप में अन्य शासकों को भेंट करते थे. उन्होंने कहा कि ये स्टोल स्थानीय रूप से प्राप्त ऊन और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके बनाए जाते हैं.

undefined

अधिकारियों ने कहा कि नगा शॉल कला का एक उत्कृष्ट रूप है जो सदियों से नगालैंड में जनजातियों द्वारा बुनी जाती रही है. उन्होंने कहा कि ये शॉल अपने जीवंत रंगों, खास डिजाइन और पारंपरिक बुनाई तकनीकों के उपयोग के लिए जानी जाती हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola