ePaper

गडकरी ने NHAI चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों से कहा, सफर कर रहे मजदूरों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया जाए

Updated at : 28 Mar 2020 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
Nitin Gadkari said State governments should consider reducing GST to 12 percent on flex fuel vehicles.

Nitin Gadkari said State governments should consider reducing GST to 12 percent on flex fuel vehicles.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं. यह आदेश इन खबरों के मद्देनजर दिया गया है कि देश में 21 दिनों के पाबंदियों के चलते प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं और राजमार्गों के रास्ते सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने को मजबूर हैं.

गडकरी ने कहा कि मैंने एनएचएआई चेयरमैन और राजमार्ग टोल ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मूल स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों को भोजन, पानी या कोई अन्य सहायता मुहैया करने पर विचार करें. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि संकट के इस समय में हमें अपने साथी नागरिकों के लिए दयावान बनना होगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि टोल ऑपरेटर उनके आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे.

इससे पहले गडकरी ने एनएचएआई से कहा था कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली बंद कर दी जाए, ताकि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में आसानी हो. मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की असुविधा को कम करने के लिए टोल संग्रह रोक दिया गया है, जिन्हें आवश्यक सामानों और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के लिए स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू पास जारी किए हैं. उन्होंने लोगों से घर में रहने और कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola