G7 Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे, जानें क्या है एजेंडे में
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jun 2024 11:06 AM
PM Modi arrives in Italy
G7 Summit 2024: जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं. जानें क्या है उनके एजेंडे में खास
G7 Summit 2024: जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच’ सत्र में भाग लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं. सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), एनर्जी, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर हमारा फोकस होगा. आपको बता दें कि मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि ‘आउटरीच’ सत्र में ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.
इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है. इसमें यूक्रेन में युद्ध और गाजा में संघर्ष के मुद्दों के छाये रहने की उम्मीद है. जी7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं. इटली जी7 (सात देशों के समूह) शिखर सम्मेलन की वर्तमान में अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है.

जी7 शिखर सम्मेलन में ये देश भी होंगे शामिल
जी7 ग्रुप की परंपरा रही है कि, कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को अध्यक्षता करने वाले मेजबान राष्ट्र द्वारा शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाता है. भारत के अलावा इटली की ओर से इस बार अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. हालांकि, यूरोपीय संघ जी7 का सदस्य नहीं है, लेकिन यह वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करता है.

पीएम मोदी रहेंगे आज बहुत बिजी
पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में शिरकत करने के लिए अपुलिया पहुंच चुके हैं. वे शुक्रवार को वैश्विक नेताओं के साथ व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत करने वाले हैं. इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हवाई अड्डे से एक वीडियो मैसेज जारी किया है जिसमें कहा गया, भारत के प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के ब्रिंडिसी हवाई अड्डे पहुंचे. आज का दिन पीएम मोदी का बहुत बिजी रहने वाला है. एक के बाद एक कई वैश्विक नेताओं से साथ द्विपक्षीय बैठक वे करने वाले हैं. प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ को भी संबोधित करते नजर आएंगे.
Read Also : G7 Summit में हिस्सा लेने इटली रवाना हुए पीएम मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










