G-20 Summit: G20 समिट से पहले आज दिल्ली पुलिस का 'कारकेड' रिहर्सल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2023 7:51 AM

विज्ञापन

New Delhi: Vehicles move past an illuminated logo of G20 ahead of the summit, in New Delhi, Friday, Aug. 25, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI08_25_2023_000270A)

G-20 Summit: दिल्ली पुलिस अगले महीने होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले आज यानी रविवार को विभिन्न जगहों पर कारकेड अभ्यास करेगी. दरअसल, दिल्ली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल का रिहर्सल कर रही है.

विज्ञापन

G-20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तैयारियां भी जोर पकड़ती जा रही है. सम्मेलन में हिस्सा लेने आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली में खास इंतजाम किए जा रहे हैं. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दो-तीन दिनों में सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है. दरअसल, दिल्ली में अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन होने वाला है. इसी को लेकर 8 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में कारकेड रिहर्सल किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि रिहर्सल के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कई जगहों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस करेगी कारों के काफिले का अभ्यास
जी हां,  कारकेड जश्न मनाने का एक ऐसा तरीका है जिसमें बड़ी संख्या में कार चालक किसी सार्वजनिक स्थान पर धीमी गति से कार चलाते हैं, साथ ही वाहन का हॉर्न बजाते हैं. पुलिस ने बताया कि अभ्यास को सुगम बनाने के लिए अनेक स्थानों पर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े बारह बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा रोड ट्रैफिक सिग्नल, जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड और सलीम गढ़ बाईपास पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा.

क्यों किया जा रहा है कारकेड रिहर्सल
दिल्ली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल का रिहर्सल कर रही है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए होटल से लेकर बैठक की जगह तक पहुंचने के लिए खास रोडमैप तैयार किया है. हालांकि इस खास इंतजाम से आम लोगों को बहुत परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस आज यानी रविवार को कारकेड रिहर्सल करेगी. साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है. वहीं, पुलिस ने वाहन वाहन चालकों को जारी एडवाइजरी के हिसाब से रूट तय करने को कहा है. 

जी-20 सम्मेलन को सफल बनाएं दिल्लीवासी – पीएम मोदी

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों से अपील की कि अगले महीने यहां होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करें. शिखर सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को होगा. इसमें यूरोपीय संघ और 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष एवं शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है. पीएम मोदी दो देशों की यात्रा के बाद शनिवार को दिल्ली लौटे. यहां हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पहुंची लोगों की भीड़ को उन्होंने संबोधित किया.

प्रधानमंत्री ने जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रबंध के कारण लोगों को हो सकने वाली असुविधा के लिए उनसे पहले से ही माफी मांगी. कहा कि पूरा देश जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली में आ रहे हैं. दिल्लीवासियों पर इस सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है. उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर तनिक भी आंच न आये.

रूस के राष्ट्रपति नहीं होंगे शामिल

सितंबर महीने में दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन की बैठक में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत सदस्य देशों के कई बड़े नेता भारत आ रहे हैं. इस बीच खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बैठक में हिस्सा लेने भारत नहीं आ रहे हैं. हालांकि पहले चर्चा थी कि पुतिन बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आ सकते हैं. आधिकारिक तास समाचार एजेंसी ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन की ऐसी कोई योजना नहीं है. जोहानिसबर्ग में हाल ही में समाप्त हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुतिन व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए थे. उनका प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola