बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती

pratibha-patil

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पुणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानें कैसी है उनकी हालत अभी

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी और कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है.

कब करवाया गया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार,पूर्व राष्ट्रपति पाटिल जिनकी उम्र 89 साल है, उन्हें बुधवार को ही भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं प्रतिभा पाटिल

अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण की शिकायत है. अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उनका इलाज जारी है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. आपको बता दें कि पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं जिन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवा दीं.

प्रतिभा पाटिल के बारे में खास बातें

  • 21 जुलाई, 2007 को प्रतिभा पाटिल ने सर्वोच्च संवैधानिक पद संभाला था.
  • प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं.
  • साल 2012 तक वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं.
  • प्रतिभा पाटिल अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं.
  • प्रतिभा पाटिल ने यह साबित किया कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं.

    21 जुलाई का इतिहास: आज का दिन प्रतिभा पाटिल बनीं थी भारत की पहली महिला राष्ट्रपति

प्रतिभा पाटिल कैसे बनीं देश की पहली महिला राष्ट्रपति जानें

यूपीए ने 2007 को प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया. एनडीए ने भैरोसिंह शेखावत को उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था. प्रतिभा पाटिल ने उन्हें पराजित किया और देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं. प्रतिभा पाटिल ने भारत का सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण किया और भारत की बारहवीं राष्ट्रपति बनीं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola