ePaper

प्रणब मुखर्जी अब भी डीप कोमा में फेफड़ों में इंफेक्शन

Updated at : 28 Aug 2020 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी अब भी डीप कोमा में फेफड़ों में इंफेक्शन

Former President Pranab Mukherjee still in deep coma has lung infection : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में हैं लेकिन वह ‘हिमोडायनामिकल्ली' स्थिर हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. डॉक्टरों ने बताया कि ‘हिमोडायनामिकल्ली' स्थिर होने से तात्पर्य है कि रक्त परिसंचरण मापदंड - रक्तचाप, हृदय और नाड़ी की दर गति स्थिर है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में हैं लेकिन वह ‘हिमोडायनामिकल्ली’ स्थिर हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. डॉक्टरों ने बताया कि ‘हिमोडायनामिकल्ली’ स्थिर होने से तात्पर्य है कि रक्त परिसंचरण मापदंड – रक्तचाप, हृदय और नाड़ी की दर गति स्थिर है.

मुखर्जी (84) का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज भी जारी है. पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी. बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था.

Also Read: JEE Main, NEET 2020 Live Updates : ‘एनटीए करें एग्जाम रद्द’- छह राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्री प्रणब मुखर्जी की गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज भी जारी है. वह अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं. वह ‘हिमोडायनामिकल्ली’ स्थिर हैं.” मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे और 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति पद पर रहे.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola