मध्यप्रदेश: धार जिले में टेलर और ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, दो लोग जिंदा जले

Updated:
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक टेलर ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले में एक टेलर ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

इंदौर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर इंदौर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणपति घाट पर हुई.उन्होंने कहा कि इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे टेलर के ब्रेक फेल होने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी लाइन में घुस गया और उसने दो ट्रकों को टक्कर मार दी.

तीन वाहनों में लागि आग, दो लोग जिंदा जले 

टेलर के टक्कर से तीनों वाहनों में आग लग गई, जिससे टेलर चालक मनोज रावत (25) एवं क्लीनर प्रहलाद रावत (23) की जिंदा जलने से मौत हो गई. पाटीदार ने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में सवार तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

भाषा इनपुट के साथ .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola