महाराष्ट्र: कम बारिश से फसल नुकसान होने पर भी किसानों को मिलेगा मुआवजा, एकनाथ शिंदे सरकार ने की बड़ी घोषणा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jun 2023 5:55 PM
Maharashtra News| ANI, X
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हमारी सरकार ने किसानों को राहत देते की घोषणा की है. यह सरकार किसानों की और गरीबों की सरकार है. इससे पहले की महाविकास अघाड़ी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया.
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और बीजेपी गठबंधन की सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए बड़ी घोषणा की है. अब तक किसानों को केवल अधिक बारिश होने से फसल बर्बाद होने पर ही मुआवजा दिया जाता था. लेकिन अब राज्य के किसानों को कम बारिश होने पर फसलों के नुकसान पर भी मुआवजा दिया जाएगा.
किसानों को दिये जायेंगे 1500 करोड़ रुपये : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों को राहत देते हुए कहा, अभी तक सरकार की तरफ से भारी बारिश में हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा तो दिया जाता था, लेकिन कम बारिश में खराब हुई फसलों का कोई मुआवजा नहीं दिया जाता था. लेकिन अब हमारी सरकार ने तय किया है कि कम बारिश से खराब हुई फसल की भरपाई के लिए किसानों को 1500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.
एकनाथ शिंदे ने कहा यह किसानों की सरकार है
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हमारी सरकार ने किसानों को राहत देते की घोषणा की है. यह सरकार किसानों की और गरीबों की सरकार है. इससे पहले की महाविकास अघाड़ी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, उनसे जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया.
Also Read: Maharashtra Politics: शिवसेना-बीजेपी भविष्य में एक साथ लड़ेंगी चुनाव, एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान
#WATCH | Mumbai: Till now, compensation was given by the government for the loss of crops in heavy rains, but there was no compensation for the crops that got damaged in less rain. For this, our government has decided that 1,500 crore rupees will be given to the farmers to… pic.twitter.com/HwypMkWir0
— ANI (@ANI) June 13, 2023
इसी साल अप्रैल में किसानों को 63.1 करोड़ रुपये दिये गये थे मुआवजे
गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में महाराष्ट्र सरकार ने 70 हजार से अधिक किसानों को मुआवजे के रूप में 63.1 करोड़ रुपये दिये थे. वैसे किसानों को राहत दी गयी थी, जिनके फलल बारिश और ओलावृष्टि में खराब हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










