Farmers Protest : शुभकरण सिंह की मौत के बाद गुस्से में किसान, पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Feb 2024 8:25 AM

विज्ञापन

farmer-protest-today

Farmers Protest : मुझे नहीं लगता कि हम अभी शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर पाएंगे. जानें क्या बोले किसान

विज्ञापन

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर नाराजगी जताई है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. किसान नेताओं ने अगले सप्ताह ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि शुभकरण सिंह को लेकर पंजाब सरकार के साथ हमारी बातचीत चल रही है.

क्या कहा किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने

मृतक किसान शुभकरण सिंह को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने कहा है कि शुभकरण की मौत के बाद पंजाब सरकार से बातचीत चल रही थी. हमारी सभी मांगें मान ली गईं. उन्होंने मांग की है कि हमला करने वालों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाए. यही नहीं पंजाब सरकार शुभकरण सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा दे. आगे पंढ़ेर ने कहा कि शुभकरण सिंह के परिवार से मुआवज़े पर चर्चा हुई. उनके पोस्टमॉर्टम के लिए बोर्ड गठित किया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

Farmers Protest : कौन है 21 वर्षीय शुभकरण सिंह? किसानों का दावा- पुलिस के साथ झड़प में गई जान

शहीदों की शहादत का अपमान कर रही है पंजाब सरकार

किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने आगे कहा कि 14 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन पंजाब सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है. इसलिए शुभकरण सिंह का शव अस्पताल में पड़ा है. पंजाब सरकार हमारे शहीदों की शहादत का अपमान कर रही है, जिसकी हम निंदा करते हैं. वे कह रहे हैं कि घटना स्थल पर जाकर जांच करनी होगी…चाहे वह पंजाब या हरियाणा में स्थित हो. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम अभी शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर पाएंगे. पंजाब सरकार के साथ बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola