ePaper

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में व्यापक सर्च अभियान, सुरक्षाबलों ने लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा

Updated at : 21 May 2023 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में व्यापक सर्च अभियान, सुरक्षाबलों ने लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा

पुंछ जिले में शनिवार देर रात संदिग्ध गतिविधि देखी और गोलीयां चलाई गई, जिसके बाद सेना ने रविवार को इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती पुंछ जिले के एक अग्रिम इलाके में एक संतरी ने शनिवार देर रात संदिग्ध गतिविधि देखी और गोली चलाई, जिसके बाद सेना ने रविवार को इलाके में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है.

संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के केरी शिविर में देर रात करीब तीन बजे संतरी की ड्यूटी पर तैनात जवान ने संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलीबारी की, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने कोई जवाबी कदम नहीं उठाया, लेकिन सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके और निकटवर्ती जंगल में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है कि वहां कोई आतंकवादी तो मौजूद नहीं है.

जंगल में तलाशी अभियान अभी भी जारी

अधिकारियों के मुताबिक तलाश अभियान के लिए घिरे विशाल वन क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है और लोगों को एहतियात के तौर पर घरों के भीतर ही रहने के लिए कहा गया है. हालांकि, जंगल में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. पुंछ के पास भाटा धूरियन इलाके में 20 अप्रैल को सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों द्वारा घातक हमला किया गया था जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे और एक अधिकारी घायल हो गया था.

आतंकियों को पनाह देने वाले 6 लोग गिरफ्तार 

आतंकवादियों को शरण देने के लिए आतंकवादी संगठन के कम से कम छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, आतंकवादी अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों के अनुसार, सेना दैनिक स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है और क्षेत्र में गश्त कर रही है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: G20 समिट से पहले NIA ने ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के एक आतंकी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola