राजस्थान चुनाव से पहले ‘राम’ की इंट्री, देखें कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा

देश का किसान जिसने एक लम्बे समय तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और केंद्र सरकार को तीन कृषि विरोधी कानून वापिस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. वीडियो में देखें कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. कांग्रेस की ओर लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए कांग्रेस नेता व MLA सचिन पायलट निकल चुके हैं. उन्होंने आज राजस्थान के नागौल में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लगभग साढ़े नौ साल हो गये हैं, इन्होंने (BJP) सरकार बनने से पहले कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे. देश के किसान ने सालों तक धरना दिया और तीनों कृषि कानून वापस लेने पर केंद्र सरकार को मजबूर किया. इस देश का किसान अगर संगठित हो जाता है तो दुनिया की हर ताकत को हमारे सामने झुकना पड़ेगा.
सबसे ज्यादा राम का नाम तो मैं लेता हूं
राजस्थान के नागौल में कांग्रेस नेता व MLA सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग अपने आप को बहुत बड़े राम भक्त मानते हैं. लेकिन मैं बता दूं कि सबसे ज्यादा राम का नाम तो मैं लेता हूं. ये लोग उम्मीद लगाये बैठे हैं कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं करेंगे. तो मैं उनसे कह देना चाहता हूं कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है. ये लोग मुद्दों से भटकाने का काम करते हैं. जरा इनसे रसोई गैस की कीमत पूछना जो 1100 रुपये हो चुकी है. पेट्रोल-डीजल के दाम जरा इनसे पूछो…महंगाई आसमान छू रही हैं. मैं पूछना चाहता हूं भाजपा के साथियों से कि क्या कोई भी नेता महंगाई पर कुछ बोल रहा है अब ? जब आप विपक्ष में थे हाय महंगाई डायन करते रहते थे. लेकिन अब महंगाई नहीं दिखती है.
ये लोग किसानों की बात कभी नहीं करते
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग किसानों की बात कभी नहीं करते हैं. ये लोग किसानों को कमजोर समझते हैं. यदि देश का किसान और नवजवान एक हो गया तो झूठ बोलने वालों की पोल खुल जाएगी. किसानों के नाम पर राजनीति सब करते हैं लेकिन किसानों के हालात आज क्या हैं ? केंद्र में भाजपा सरकार को करीब नौ साल हो गये लेकिन किसानों को अभी भी छोटे कर्ज के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जो देश के एक सौ तीस करोड़ लोगों का पेट पालता है उसे आज भी दर-दर भटकना पड़ता है.
नागौर परबतसर में किसान सम्मेलन https://t.co/2UDYH35TLd
— Sachin Pilot (@SachinPilot) January 16, 2023
कृषि विरोधी कानून का जिक्र
कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने सदैव किसान की कमर तोड़ने का काम किया. धन्य है इस देश का किसान जिसने एक लम्बे समय तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया और केंद्र सरकार को तीन कृषि विरोधी कानून वापिस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










