चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Engineering student physical assaulted

Engineering Student Physical Assaulted: चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

विज्ञापन

Engineering Student Physical Assaulted: चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी कैंपस में आरोपियों ने पहले छात्रा के पुरुष दोस्त की पिटाई की और फिर यौन उत्पीड़न किया. घटना बुधवार की है. छात्रा अपने दोस्त के साथ कैंपस में खुले में बैठी थी. तभी दोनों आरोपी वहां पहुंचे और दोस्त को मारकर वहां से भगा दिया, फिर छात्रा को झाड़ियों में खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा का पुरुष दोस्त भी इंजीनियरिंग का छात्र है.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें बनाई है. इधर स्ट्डेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय महिला कल्याण महासंघ ने दुष्कर्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

पीड़िता इंजीनियरिंग दूसरे वर्ष की छात्रा है

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार जिस दुष्कर्म पीड़‍िता इंजीनियरिंग दूसरे वर्ष की छात्रा है. जो कैंपस में स्थित छात्रावास में ही रहती है. उसका पुरुष मित्र इंजीनियरिंग चौथे वर्ष का छात्र है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News : रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

Also Read: झारखंड की दुष्कर्म पीड़िता की गुजरात में इलाज के दौरान मौत, आज पलामू पहुंचेगा शव

विपक्ष ने सरकार को घेरा

विपक्षी नेता पलानीस्वामी ने दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहे हैं. वहीं तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, क्योंकि पुलिस का इस्तेमाल विपक्ष को चुप कराने के लिए किया जा रहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola