बीबीसी के खिलाफ ED ने केस दर्ज किया, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

बीबीसी के खिलाफ ED ने मामला दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता मामले में केस दर्ज किया है.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी ईडी की ओर से यह जानकारी दी गयी है. ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने कथित विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन के लिए ‘बीबीसी इंडिया’ के खिलाफ फेमा के तहत मामला दर्ज किया.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा विनिमय संबंधी कथित उल्लंघन को लेकर समाचार प्रसारक ‘बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया’ के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया है. आधिकारिक सूत्रों ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संघीय जांच एजेंसी ने फेमा के प्रावधानों के तहत कंपनी के कुछ कार्यकारी अधिकारियों के बयानों की रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मांगे हैं.

Also Read: भारत में बीबीसी पंजाबी न्यूज का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, क्या अमृतपाल सिंह है कारण!

सूत्रों ने बताया कि कंपनी द्वारा कथित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के उल्लंघन की जांच की जा रही है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का ‘सर्वे’ किया था. आयकर विभाग के प्रशासनिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उस समय कहा था कि मीडिया समूह बीबीसी की भारत में संचालित विभिन्न संस्थाओं की तरफ से दिखाये गये आय एवं लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं हैं और उसकी विदेशी इकाइयों ने विदेश भेजी गई कुछ रकम पर कर का भुगतान नहीं किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola