ePaper

कमलनाथ पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, मध्यप्रदेश उपचुनाव पर कांग्रेस को पड़ेगा असर

Updated at : 30 Oct 2020 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
कमलनाथ पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, मध्यप्रदेश उपचुनाव पर कांग्रेस को पड़ेगा असर

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की परेशानी बढ़ सकती है. इन बयानों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है. अपनी सभाओं में बयानबाजी के लिए मशहूर कमलनाथ ने इमरती देवी देवी को आइटम कहा था इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नौटंकी कलाकार कर दिया था. इन बयानों की वजह से चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था.

चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर कमलनाथ से जवाब मांगा था . कमलनाथ ने इन बयानों पर चुनाव आयोग को जवाब भेजा लेकिन चुनाव आयोग इन जवाबों से संतुष्ट नहीं हुआ. अब उनसे स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया गया है, हालांकि उनके प्रचार करने पर रोक नहीं लगी है. अब अगर कमलनाथ किसी प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हैं तो इसका पूरा खर्चा उस प्रत्याशी के कासे काटा जायेगा.

Also Read: IRCTC/Indian Railway दे रहा है घूमने का बढ़िया मौका, रेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर दिया न्योता

यह आदेश शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रभावी होगा. चुनाव आयोग ने आदेश जारी करते हुए यह कार्रवाई की है. शाम पांच बजे जब चुनाव आयोग ने यह आदेश जारी किया है इसके बाद से यह लागू हो गया. चुनाव आयोग के इस कदम से कांग्रेस पूरी तरह नाराज है. कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम इस फैसले को लेकर कोर्ट का रुख करेंगे. कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, आयोग की कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा है.

Also Read: यूपी में बड़ा निवेश, सवा लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

अब इस आदेश के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रही है. चुनाव आयोग से कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भी शिकायत की लेकिन उनके बयानों पर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. कांग्रेस इस मामले पर विधि विशेषज्ञों से राय ले रही है. इस मामले में अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola