Eknath Shinde Profile: कभी ऑटो चलाते थे एकनाथ शिंदे, जानें ड्राइवर से डिप्टी सीएम तक का सफर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Dec 2024 6:46 PM

विज्ञापन

eknath shinde

Eknath Shinde Profile: महाराष्ट्र में महायुति की अगुआई में सरकार बन गई है. गुरुवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसे नेता हैं, जिनका सत्ता तक का सफर बेहद संघर्षों भरा रहा है. हम यहां आपको उनके राजनीतिक सफर के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Eknath Shinde Profile: महायुति 2.0 सरकार में एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया है. उन्होंने गुरुवार को पीएम मोदी और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आजाद मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. एकनाथ शिंदे का राजनीतिक सफर बेहद संघर्षों भरा रहा है. राजनीति में उतरने से पहले शिंदे ऑटो ड्राइवर थे. वो वागले एस्टेट इलाके में अपनी गाड़ी चलाते थे.

ऑटो चलाते-चलाते शिवसेना से जुड़े एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ऑटो चलाते-चलाते शिवसेना से जुड़ गए. उन्होंने 80 के दशक में एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. वो ठाणे के सबसे प्रभावशाली नेता आनंद दीघे की अंगुली पकड़कर आगे बढ़े.

1997 में शिंदे बने थे पार्षद

एकनाथ शिंदे 1997 में सबसे पहले ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए. उसके बाद 2002 में वो दोबारा पार्षद चुने गए. आनंद दीघे जिसका अंगुली पकड़कर शिंदे राजनीति में आगे बढ़े, उनका निधन 2000 में हो गया. दीघे के निधन के बाद शिंदे का कद शिवसेना में बढ़ता चला गया. राज ठाकरे के शिवसेना छोड़ने के बाद शिंदे ठाकरे परिवार के करीबी हो गए. उद्धव ठाकरे के साथ वो हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहे.

Also Read: Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित ने डिप्टी सीएम की ली शपथ

2004 में पहली बार बने थे विधायक

एकनाथ शिंदे 2004 में पहली बार विधायक बने थे. वो कोपरी पंचखाड़ी विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे. पहली जीत के बाद एकनाथ शिंदे ने लगातार (2009, 2014, 2019) जीत दर्ज की और विधायक बने.

Also Read: CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में आज से ‘फडणवीस राज’, हार कर जीतने की है बाजीगरी, मेयर से सीएम पद का ऐसा रहा सफर, Video

2022 में बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे. उन्होंने उद्धव ठाकरे से बगावत कर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी से गठबंधन कर सरकार बनाई थी. उसके बाद उन्होंने लंबी लड़ाई लड़कर खुद को असली शिवसेना साबित किया. 2024 चुनाव में महायुति की धमाकेदार जीत के बाद शिंदे बीजेपी की अगुआई वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola