Fadnavis vs Shinde: एकनाथ शिंदे मेरे बॉस, मुख्यमंत्री चेहरे पर देवेंद्र फडणवीस ने कह दी बड़ी बात
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Jun 2023 12:55 PM
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, वह मेरे बॉस हैं. एक मुख्यमंत्री के तौर पर वह मेरे नेता हैं और मुझे उनके अधीन काम करना है. यह मेरे मन में दृढ़ता से स्थापित है. वह कभी भी यह दिखावा नहीं करते कि वह मेरे नेता या मेरा बॉस हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने विज्ञापन विवाद पर जवाब देते हुए कहा, एकनाथ शिंदे मेरे बॉस हैं और उनके साथ रिश्ते भी अच्छे हैं.
क्या है मामला
दरअसल महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले एक विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसमें एक सर्वेक्षण के आधार पर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में सबसे फेमस चेहरा बताया गया था. विज्ञापन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मतदाताओं के बीच सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया था. जिसके बाद राजनीति शुरू हो गयी थी. यहां तक खबर आयी थी कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
शिंदे कभी दिखावा नहीं करते : फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, वह मेरे बॉस हैं. एक मुख्यमंत्री के तौर पर वह मेरे नेता हैं और मुझे उनके अधीन काम करना है. यह मेरे मन में दृढ़ता से स्थापित है. वह कभी भी यह दिखावा नहीं करते कि वह मेरे नेता या मेरा बॉस हैं. द इंडियन एक्सप्रेस कार्यालय के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, हमारे रिश्ते शुरू से ही अच्छे हैं. मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता आपसी सम्मान पर आधारित है. मैं कभी भी उनका प्रोटोकॉल तोड़ने की इजाजत नहीं देता. मैं पांच साल तक सीएम रहा. मैं अब डिप्टी सीएम हूं.
2024 में कौन होगा मुख्यमंत्री पद का चेहरा
देवेंद्र फडणवीस से जब यह पूछा गया कि 2024 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा. तो इस सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा, इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा. लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री ही मुखिया होता है. चुनाव में मुखिया ही सरकार का मुखिया होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










