ePaper

Earthquake: हरियाणा के बाद मेघालय में भी भूकंप के झटके, 3.3 तीव्रता की गयी दर्ज

Updated at : 26 Jun 2020 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
Earthquake: हरियाणा के बाद मेघालय में भी भूकंप के झटके, 3.3 तीव्रता की गयी दर्ज

रोहतक : शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि हरियाणा के रोहतक में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. हरियाणा में आये भूकंप के कुछ ही घंटे बाद मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं.

नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि मेघालय के तुरा में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया है. यहां बता दें कि पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. रोहतक में बीते एक महीने में 9 बार भूकंप आ चुका है. आज आये भूकंप में दोनों जगहों पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने जरूर लगे थे.

पिछले तीन महीने में दिल्ली एनसीआर में करीब 20 बार भूकंप के ण्टके महसूस किये गये हैं. वहीं गुजरात, जम्मू कश्मीर, ओड़िशा और पूर्वोत्तर में भी 20 बार से अधिक भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. हरियाणा के रोहतक में बुधवार को 2.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था. एनसीएस ने कहा कि भूकंप अपराह्न एक बजे के आसपास आया और इसका केंद्र धरती के पांच किलोमीटर अंदर था.

एनसीआर में हल्की तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. रोहतक में 12 अप्रैल के बाद 8 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. 14 जून को जब गुजरात में भूकंप आया था. उसके बाद दो दिनों के अंदर 20 से अधिक बार वहां झटके महसूस किये गये थे. हालांकि इन झटकों से कोई नुकसान की खबर नहीं थी.

Posted by: Amlesh Nandan Sinha.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola