चीन में भूकंप के जोरदार झटके से हिली धरती, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके
चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में सोमवार देर रात 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. इसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किये गये. भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
चीन में सोमवार देर रात तेज भूकंप ने लोगों को डरा दिया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए और लोग अपने-अपने घर से बाहर की ओर भागे. भूकंप के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भूकंप के केंद्र की बात करें तो यह नेपाल-चीन सीमा के पास था. भूकंप के ये झटके इतने जबरदस्त थे कि कई इलाकों में लोग डरकर खुले स्थान में शरण लेने के लिए भागते नजर आए.
दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए झटके
खबरों की मानें तो चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में सोमवार देर रात 7.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी शिनजियांग क्षेत्र में 80 किलोमीटर की गहराई में था.
Earthquake of Magnitude:7.2, Occurred on 22-01-2024, 23:39:11 IST, Lat: 40.96 & Long: 78.30, Depth: 80 Km ,Location: Southern Xinjiang, China for more information Download the BhooKamp App https://t.co/FYt0ly86HX@KirenRijiju @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia @Indiametdept pic.twitter.com/E184snmSyH
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 22, 2024
कई बार आफ्टर शॉक्स
इधर, चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, मंगलवार तड़के चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के एक दूरदराज के हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे के बाद अक्सू प्रान्त में वुशू काउंटी में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये. भूकंप के बाद कई बार आफ्टर शॉक्स भी लोगों को महसूस हुए जिससे वे सहम गये.
https://twitter.com/kamranali_jk/status/1749520878671655329
27 ट्रेनों के परिचलन को तुरंत रोक दिया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किर्गिस्तान-झिंजियांग बॉर्डर पर कई मकान ढह गये हैं. इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं. भूकंप के बाद शिनजियांग रेलवे विभाग तुरंत एक्शन में आया और 27 ट्रेनों के परिचलन को तुरंत रोक दिया.
Also Read: बिहार नहीं भूल सकता 15 जनवरी की वो दोपहर, फिर आ सकता है 1934 जैसा भूकंप, जोन पांच में हैं ये आठ जिले
क्यों आता है भूकंप
आपको बता दें कि धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ खातीं हैं. एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तो जमीन हिल जाती है और भूकंप को जन्म देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










