भूकंप के झटके से हिला पहाड़, डोली लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की धरती

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Dec 2023 7:40 AM

विज्ञापन

भूकंप के झटके से मंगलवार सुबह पहाड़ी राज्य हिल गये. लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं, हालांकि इसमें किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

भूकंप के झटके से पहाड़ी राज्य मंगलवार को हिल गये. आज तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से जो जानकारी दी गई उसके अनुसार, भूकंप देर रात करीब 1.10 बजे 5 किमी की गहराई पर आया. वहीं, आज सुबह लगभग 4:33 बजे लेह, लद्दाख में 4.5 रिक्टर स्केल तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार किश्तवाड़ जिले में आए भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.36 और देशांतर 76.67 पर पाया गया.

Also Read: Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, यहीं सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

शीतकालीन भूकंप की आशंका

आपको बता दें कि भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसके बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है. यह धरती के किसी भी कोने में कहर बरपा सकता है. भूकंप के कारणों में सबसे प्रमुख है टेक्टोनिक प्लेट, जो पृथ्वी के गर्भ में लावा के उपर बहती रहती है. जब उनमें टकराव होता है, तब भूकंप आता है. वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालय में हिमखंडों में आइसोस्टेटिक एडजस्टमेंट की एक प्रक्रिया है, जिसका एक खास भार पृथ्वी पर पड़ता है. यह भार भी भूकंप की गति को बढ़ा सकता है. यह भी पाया गया है कि हिमालय का क्षेत्र इसलिए भी संवेदनशील है कि मानसून हर वर्ष बारिश से हिमालय को तर करता है और इसका भार बढ़ने से खासतौर से शीतकालीन भूकंप की आशंका बढ़ती है.

भूकंप से बचने के उपाय

-भूकंप के झटके महसूस होने पर सावधानी और संयम बरतें.

-यदि आप भूकंप के झटके महसूस करते हैं तो सबसे पहले घर से बाहर निकलें और खुली जगह पर जाने का प्रयास करें.

-यदि गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई लाभ नहीं है. ऐसे में घर में ही सुरक्ष‍ित ठिकाने तलाश करें.

-यदि घर से बाहर निकलने में काफी समय लग सकता है, तो घर के कमरे के किसी कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपने का प्रयास करें.

-आप कोशिश करें कि सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंग में चोट नहीं लगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola