Haryana Election Results 2024: दुष्यंत चौटाला की एक गलती ले डूबी JJP को? जानें आखिर क्या

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं. इस बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी,JJP) को नुकसान होने की खबर है.

विज्ञापन

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. रुझान में बीजेपी आगे नजर आ रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस पार्टी की हो रही है वह है- जननायक जनता पार्टी (जेजेपी,JJP). खबर लिखे जाने तक पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा में उचाना कलां विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं.

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई. निर्वाचन आयोग के सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौटाला छठे नंबर पर है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के प्रत्याशी देवेंद्र अत्री से 1,188 मतों से आगे हैं.

जेजेपी का अब तक खाता भी नहीं खुला

जेजेपी का अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है. यदि आपको याद हो तो जेजेपी 2019 में किंगमेकर बनकर उभरी थी, लेकिन इस बार दुष्यंत चौटाला के लिए स्थिति सही नहीं लग रही है. जानकारों की मानें तो इस बार जेजेपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला घाटे का सौदा साबित होता दिख रहा है. खासतौर पर किसान आंदोलन के दौरान बीजेपी के साथ गठबंधन में रहना पार्टी के लिए गलत फैसला भी साबित हो रहा है.

Read Also : Haryana Election Results 2024: शुरुआती रुझान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बांटने लगे थे मिठाई, अब बीजेपी हुई आगे

बीजेपी के साथ रहना गलत फैसला : दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला खुद मानते हैं कि कियान आंदोलन के समय बीजेपी के साथ रहना उनका गलत फैसला था. यह गलती उन्हें अब भारी पड़ रही है. जेजेपी को इस चुनाव में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी के लिए आगे का रास्ता मुश्किल भी हो सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola