DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट-ऑफ सूची के आधार पर 18 अक्टूबर से शुरू होगा एडमिशन

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) और संबद्ध महाविद्यालयों में पहली दो सूचियों के आधार पर करीब 51 हजार विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है.
DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में तीसरी कट-ऑफ सूची (Third Cut Off List) के आधार पर प्रवेश सोमवार (18 अक्टूबर 2021) से शुरू होगा. इसके तहत उम्मीदवारों को अपनी रुचि के विषयों में आवेदन करने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय मिलेगा, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर तय की गयी है.
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) और संबद्ध महाविद्यालयों में पहली दो सूचियों के आधार पर करीब 51 हजार विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है. कई महाविद्यालयों ने पसंदीदा पाठ्यक्रमों में अतिरिक्त विद्यार्थियों को प्रवेश दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों की बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए अर्हता अंक में 0.25 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत तक की कमी की गयी है.
हालांकि, इसके बावजूद कट-ऑफ (DU Admission 2021 Cut Off) अंक बहुत अधिक हैं, लेकिन बची हुई सीटों से विद्यार्थियों को उम्मीद की एक किरण दिखी है. तीसरी कट-ऑफ के बाद 25 अक्टूबर को विशेष कट-ऑफ (Special Cut Off) जारी की जायेगी, जिसमें उन उम्मीदवार को मौका दिया जायेगा, जो अर्हता तो रखते हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से पहली तीन कट-ऑफ सूची के आधार पर प्रवेश नहीं ले सके.
दिशा-निर्देश के मुताबिक, विशेष कट-ऑफ की घोषण संबंधित पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगी. विशेष कट-ऑफ महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम घोषित सूची होगी.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




