कांग्रेस की पहली सूची के बाद दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा? जानें मध्य प्रदेश की राजनीति में क्यों मचा हंगामा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Oct 2023 10:12 AM
MP Election 2023 : मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित ‘‘फर्जी’’ पत्र में कहा गया है-निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिये जाने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है. भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ाव खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा करता हूं. जानें दिग्विजय सिंह को लेकर कौन सा पत्र है वायरल
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में चंद दिनों के बाद चुनाव होने वाले हैं. इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें 144 उम्मीदवारों का नाम है. नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से जो सूची जारी की गई उसके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का भी नाम है जिन्हें कांग्रेस ने छिंदवाड़ा शहर से चुनावी मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि कांग्रेस कमलनाथ को सीएम फेस बताकर चुनाव लड़ रही है जिसका समर्थन दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी कर चुके हैं. इस बीच दिग्विजय सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने रविवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया है कि एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है. शिकायत में कहा गया है कि इस पत्र को इसलिए वायरल किया जा रहा है ताकि यह धारणा बनाई जा सके कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद इस्तीफा दे दिया है.
अंतिम सांस तक कांग्रेस के साथ
कांग्रेस ने 17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत 69 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चचौरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है. ये दोनों मौजूदा विधायक हैं. इधर, दिग्विजय सिंह ने ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी झूठ बोलने में माहिर है. मैंने 1971 में किसी पद के लिए नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी. मैं अपनी अंतिम सांस तक कांग्रेस के साथ रहूंगा. मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं.
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1713504396015960276
क्या लिखा है पत्र में
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने ‘‘फर्जी त्याग पत्र’’ संलग्न किया, जिसमें (पत्र) दावा किया गया है कि पार्टी टिकटों के लिए सिंह द्वारा अनुशंसित नामों पर विचार नहीं किया गया. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित ‘‘फर्जी’’ पत्र में कहा गया है-निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिये जाने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है. ‘‘फर्जी’’ पत्र में कहा गया है कि भारी मन से मैं पार्टी के साथ अपना जुड़ाव खत्म करने के अपने फैसले की घोषणा करता हूं. कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पद से इस्तीफा देता हूं… इसे स्वीकार करें…बाद में, सिंह ने अपनी पार्टी द्वारा भोपाल पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को सौंपे गए शिकायत पत्र की एक प्रति ‘एक्स’ पर शेयर की. उन्होंने लिखा कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सर, क्या आप इन झूठों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे.
Also Read: MP Election 2023: कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा से हराना कितना मुश्किल? मोदी लहर भी हो चुकी है फेल
गौर हो कि गत 13 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक कर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी. बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा था कि श्राद्ध खत्म होने के साथ ही नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की जाएगी. इसके बाद रविवार को नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. प्रदेश में 17 नवंबर को लोग अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे जबकि चुनाव का रिजल्ट तीन दिसंबर को आएगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










