तिरंगे से सजेगी दिल्ली, भारत जोड़ो यात्रा का होगा जोरदार स्वागत, कमल हासन होंगे शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2022 11:05 AM
भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी. कांग्रेस दिल्ली रास्ते के दोनों ओर तिरंगा झंडा और कांग्रेस का झंडा लगाने की तैयारी कर रही है. बदरपुर बॉर्डर से राजघाट तक रास्ते के दोनों ओर तिरंगा लगाया जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग भी लगाएगी.
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी. दिल्ली के बाबरपुर मेट्रो स्टेशन से सुबह 6 बजे से उनकी यात्रा शुरू होगी. यहां से राहुल गांधी आश्रम चौक आएंगे इसके बाद मथुरा रोड से होकर उनकी यात्रा इंडिया गेट और आईटीओ होते हुए लाल किला पहुंचेगी. लाल किले में राहुल गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगे. बता दें, अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है. आज वो हरियाणा से यात्रा की शुरुआत करेंगे.
दिल्ली से 3 जनवरी को फिर शुरू होगी यात्रा: दिल्ली में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी पहले राजघाट जाएंगे. राजघाट से वो शांति वन इसके बाद शक्ति स्थल और अंत में वीर भूमि जाएंगे. उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में में कुछ दिन का ब्रेक होगा. इसके बाद फिर 3 जनवरी को दिल्ली से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी. दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा करीब एक सप्ताह का ब्रेक लेगी.
रास्ते के दोनों ओर लगेंगे तिरंगा: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस की ओर से राहुल के जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है. कांग्रेस दिल्ली रास्ते के दोनों ओर तिरंगा झंडा और कांग्रेस का झंडा लगाने की तैयारी कर रही है. बदरपुर बॉर्डर से राजघाट तक रास्ते के दोनों ओर तिरंगा लगाया जाएगा. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग भी लगाएगी. इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.
अभिनेता कमल हासन होंगे यात्रा में शामिल: दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन के भी जुड़ने की बात सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने कमल हासन को यात्रा में हिस्सा लेने का न्योता दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










