दिल्ली में श्रद्धा जैसी एक और वारदात, भलस्वा नाले से तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद कर उसकी पहचान में जुट गयी है. इस मामले में दो संदिग्धों नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है.
दक्षिणी दिल्ली के महरौली में पिछले साल श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव को कई टूकड़ों में फेंकने का मामला सामने आया था. मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है और दिल्ली से ही उसी तरह का एक और मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने भलस्वा नाले (उत्तरी दिल्ली) से तीन टुकड़ों में कटा हुआ एक शव बरामद किया है. शव बरामद होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
शव की पहचान में जुटी पुलिस, जांच जारी
दिल्ली पुलिस तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद कर उसकी पहचान में जुट गयी है. इस मामले में दो संदिग्धों नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है.
क्या हुआ था श्रद्धा वालकर के साथ
दरअसल पिछले साल दिल्ली के महरौली में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी. मर्डर करने के बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था. उसके शव को फेंकने से पहले महरौली स्थित अपने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा था.
Also Read: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में राजनीतिक दबाव तो नहीं ? महाराष्ट्र सरकार ने बनायी एसआईटी
Delhi Police Special Cell recovered a dead body which was chopped into three pieces from Bhalswa drain (in North Delhi) after two suspects Naushad and Jagjit Singh (arrested under UAPA) told the police. The deceased is being identified: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 14, 2023
न्यायिक हिरासत में है आरोपी आफताब पूनावाला
श्रद्धा वालकर की हत्या करने और शव के कई टुकड़े करने के मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है. आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.
झारखंड में भी श्रद्धा जैसी घटना, आदिम जनजाति महिला की हत्या के बाद शव के 12 टुकड़े किये
दिल्ली श्रद्धा वालकर की हत्या और शव के टुकड़े करने की घटना शांत भी नहीं हुआ और झारखंड में भी पिछले दिनों वैसा ही वारदात हुआ था. पिछले साल साहिबगंज के बोरियो में 22 वर्ष की आदिम जनजाति महिला की हत्या कर दी गयी थी. उसके बाद उसके शव के 12 टुकड़े कर दिये गये थे. मृतक महिला का नाम रबिका पहाड़ीन है. यह महिला बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी. वह शादी के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










