ePaper

Delhi MCD Violence: चले लात-घूंसे, पकड़ा गया दुपट्टा, जानें आप और भाजपा ने क्या लगाये एक-दूसरे पर आरोप

Updated at : 25 Feb 2023 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi MCD Violence: चले लात-घूंसे, पकड़ा गया दुपट्टा, जानें आप और भाजपा ने क्या लगाये एक-दूसरे पर आरोप

New Delhi: Councillors of AAP and BJP clash during the election of members of the MCD Standing Committee, at the Civic Centre in New Delhi, Friday, Feb. 24, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI02_24_2023_000283B)

Delhi MCD Violence: आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि आशु ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एक निकास द्वार तक ले जाया गया. जानें क्या हुआ एमसीडी में

विज्ञापन

Delhi MCD Violence: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के बीच नगर निगम सदन में हाथापाई और हंगामे की जो तस्वीरें आयीं है, उससे राजनीति गरम है. इस घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने भाजपा के कुछ सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सहयोगी आशु ठाकुर पर भी एक अन्य भाजपा पार्षद ने हमला किया.

आशु ठाकुर को दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटा गया

वहीं, आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि आशु ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एक निकास द्वार तक ले जाया गया. आतिशी ने कहा कि हम कमला मार्केट थाने जाएंगे और महापौर शैली ओबेरॉय और हमारी अन्य महिला पार्षदों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराएंगे. हालांकि, आप के आरोप के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

undefined
छह सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को

प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ देर पहले महापौर ने सदन को स्थगित कर दिया और घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को सुबह 11 बजे नए सिरे से होगा. आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली की नवनियुक्त महापौर शैली ओबेरॉय द्वारा शुक्रवार को नगर निगम की एक प्रमुख समिति के छह सदस्यों के चुनाव में एक मत को अवैध घोषित किये जाने के बाद भाजपा और आप के सदस्यों के बीच जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले. हंगामे के बीच पार्षद अशोक मनु अचेत हो गये और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

undefined
आज एक काला दिन है

आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य उस वक्त आक्रोशित हो गये और उन्होंने महापौर पर हमला कर दिया जब उन्हें यह आभास हुआ कि उनकी पार्टी चुनाव हार जाएगी. महापौर ने पत्रकारों से कहा कि आज एक काला दिन है. आज संविधान का मजाक उड़ाया गया. हमने भाजपा पार्षदों को बुलाया और उनकी मांगों के बारे में पूछा और हमने फिर से चुनाव करवाया, लेकिन फिर भी उन्होंने मुझ पर हमला किया. उन्होंने बताया कि सभी मतपत्रों को फाड़ दिया गया है. फिलहाल, स्थायी समिति के सदस्यों का पुन: चुनाव 27 फरवरी को होगा.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola