Delhi MCD Mayor Election Live: दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव फिर टला

Delhi MCD Mayor Election: शपथ ग्रहण के बाद मनोनीत सदस्यों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए. जबकि आप पार्षदों ने पहले 10 ‘एल्डरमैन’ को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले का विरोध किया.
Delhi MCD Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक मंगलवार को शुरू हुई जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के विरोध के बावजूद निर्वाचित प्रतिनिधियों से पहले उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली. आप पार्षद मुकेश गोयल की आपत्तियों के बावजूद पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने निर्वाचित सदस्यों से पहले मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलायी. हालांकि दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव फिर टल गया है. नयी तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
मनोनीत सदस्यों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए
शपथ ग्रहण के बाद मनोनीत सदस्यों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए. जबकि आप पार्षदों ने पहले 10 ‘एल्डरमैन’ को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले का विरोध किया.
एमसीडी मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मी तैनात
भाजपा और आप नेताओं के हंगामे को देखते हुए एमसीडी मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. ऐसी खबर आ रही है कि 12 कमांडो और 70 सिविल डिफेंस वालंटियर्स मार्शल के तौर पर तैनात हैं.
Delhi | Heavy Security deployed inside Civic Centre, MCD Headquarters ahead of the elections to the coveted posts of Mayor, Deputy Mayor of the Municipal Corporation of Delhi and Six members of the Standing Committee from the House. pic.twitter.com/7QsMk8dKuK
— ANI (@ANI) January 24, 2023
AAP ने MCD मेयर चुनाव में नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी मेयर चुनाव में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. आप नेताओं ने सदन के अंदर भारी हंगामा किया और शेम-शेम के नारे लगाये. वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने भी सदन के अंदर जय श्रीराम के नारे लगाये.
मेयर पद के लिए तीन के बीच टक्कर
मेयर पद के प्रत्याशियों में शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर (आप) तथा रेखा गुप्ता (भाजपा) शामिल हैं. जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ओबरॉय को मुख्य दावेदार बताया जा रहा है. जबकि उपमहापौर पद के प्रत्याशियों में आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागड़ी (भाजपा) शामिल हैं.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की शानदार जीत
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव चार दिसंबर को हुए थे और मतगणना सात दिसंबर को हुई थी. आम आदमी पार्टी ने 134 वार्ड जीतकर एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया. भाजपा ने एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन में 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने नौ वार्ड में जीत दर्ज की.
6 जनवरी को ही होना था मेयर और उपमेयर का चुनाव
महापौर और उपमहापौर का चुनाव नगर निगम चुनाव के बाद छह जनवरी को हुई सदन की पहली बैठक में किया जाना था, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के एक दूसरे से भिड़ जाने और हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी. हंगामे के कारण महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हो सका था.
दिल्ली नगर निगम का इतिहास
दिल्ली नगर निगम का गठन अप्रैल 1958 में हुआ था और उसके महापौर के पास 2012 तक प्रभावशाली शक्तियां थीं. वर्ष 2012 में निगम का तीन अलग-अलग नगर निगमों में विभाजन हुआ और प्रत्येक निगम का अपना महापौर बना ,लेकिन 2022 में केंद्र ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (104 वार्ड), दक्षिण दिल्ली नगर निगम (104 वार्ड) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (64 वार्ड) का विलय कर दिया गया. हालांकि इसमें वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










