कुत्ते के भौंकने पर गुस्से से आगबबूला हुआ शख्स, लोहे की रॉड से मालिक को जमकर पीटा, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक व्यक्ति पर उस समय खून सवार हो गया, जब पालतू कुत्ते ने उसपर भौंक दिया. उस व्यक्ति ने कुत्ते के मालिक सहित तीन लोगों की रॉड से जमकर पिटाई शुरू कर दी.

विज्ञापन

Delhi Paschim Vihar Incident: दिल्ली के पश्चिम विहार में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति पर एक पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया. इस बात से उस शख्स पर खूब सवार हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कुत्ते के मालिक सहित तीन लोगों की रॉड से जमकर पिटाई शुरू कर दी. बाद में जब कुत्ता अपने मालिक को बचाने के लिए आया, तब उस शख्स ने कुत्ते को भी मारकर घायल कर दिया. कुत्ते के मालिक का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

विज्ञापन

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आदमी को कुत्ते को रॉड से मारते हुए देखा जा सकता है और फिर उसने कुत्ते के मालिक को मारा. परिवार के किसी अन्य सदस्य ने उसे रोकने की कोशिश की, तो युवक ने भी उसके सिर पर भी वार कर दिया. पश्चिम विहार पूर्व पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने कहा, “रक्षित (कुत्ते के मालिक) के बयान पर पश्चिम विहार पूर्वी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.” पुलिस की ओर से मामले और तथ्यों की जांच की जा रही है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है.

undefined
ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रक्षित का नाम एक शख्स पश्चिम विहार इलाके में रहता है. उन्हीं का कुत्ता पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति धर्मवीर दहिया जब अपने घर के सामने जा रहा था. तभी वहां मौजूद पालतू कुत्ता उसपर और और उनके पीछे जा रहे कुछ गली के कुत्तों पर जोर-जोर से भौंकने लगा. इस बात से धर्मवीर गुस्से से आग बबूला हो गया और उनसे कुत्ते की पूंछ पकड़कर उसे फेंक दिया. बाद में मालिक के साथ भी जमकर मारपीट की.

https://twitter.com/Nikhil__thakur2/status/1543791287945424896
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola