दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल तक पहुंची जांच की आंच, CBI ने भेजा समन, 16 अप्रैल को पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल तक पहुंची जांच की आंच, CBI ने भेजा समन, 16 अप्रैल को पूछताछ

शराब घोटाला मामला: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ करेगी. आजतक न्यूज के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन

शराब घोटाला मामला: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ करेगी. आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ कर सकती है. जानकारी के मुताबित 16 अप्रैल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम को बुलाया है. सीबीआई ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के पास एक समन भी भेजा है.

AAP ने केंद्र पर साधा निशाना: वहीं, शराब घोटाला मामला को लेकर सीबीआई के समन पर आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. सीबीआई के समन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि अत्याचार का अंत जरूर होगा. वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज सीबीआई की ओर से मिले समन को लेकर एक प्रेस वार्ता भी करेंगे.

शराब नीति को लेकर जेल में हैं सिसोदिया: गौरतलब है कि दिल्ली में नई शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. सीबीआई ने सिसोदिया से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार आमने-सामने आते रहे हैं. आप लगातार बीजेपी पर हमलावर रही है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola