Delhi Heavy Rain : दिल्ली में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

weather forecast today

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में इस सप्ताह आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

विज्ञापन

Delhi Heavy Rain : दिल्ली में इस महीने के आखिरी सप्ताह में आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है. यहां आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है. यह महीना पहले ही अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई माना जा रहा है. मौसम विभाग ने अपने साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहने, मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जो 60 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती हैं.

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.  विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस बीच हल्के बादलों की आवाजाही देखी जाएगी.

सबसे अधिक बारिश वाला मई महीना

आईएमडी ने कहा कि पिछले शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव के कारण कुछ ही घंटे में 81.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे दिल्ली में 1901 के बाद से सबसे अधिक बारिश वाला मई महीना दर्ज किया गया. इस महीने की कुल वर्षा 186.4 मिलीमीटर तक पहुंच गई है, जो मई 2008 में 165 मिलीमीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है. अकेले रविवार की बारिश मई में शहर में किसी एक दिन दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक बारिश थी. इससे पहले 20 मई, 2021 को 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

हाल ही में हुई बेमौसम और तेज वर्षा, जिसके कारण यह मई माह अब तक का सबसे अधिक वर्षा वाला महीना बन गया है, भारत के मानसून-पूर्व मौसम पैटर्न में बढ़ती परिवर्तनशीलता को दर्शाता है. काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रमुख विश्वास चितले ने कहा, ‘‘हालांकि पश्चिमी विक्षोभ जैसी स्थानीय प्रणालियों ने इसमें योगदान दिया, लेकिन व्यापक प्रवृत्ति गर्म होते वातावरण की ओर इशारा करती है, जो अधिक नमी को धारण करती है और स्थापित मौसमी लय को बाधित करती है.’’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola