Excise Policy Scam: ‘मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार’, सीबीआई नोटिस के बाद AAP ने किया दावा

आप के सांसद संजय सिंह ने सिसोदिया को सीबीआई नोटिस मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी सोचिती है कि वह आप के नेताओं को जेल में डालकर गुजरात में हार से बच जाएगी. , लेकिन भाजपा बचने वाली नहीं है. सिसोदिया को पूछताछ के लिए नहीं बल्कि गिरफ्तार करने के लिए बुलाया गया है.
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. इधर सिसोदिया को नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी एक बार फिर से भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है.
आप का दावा, मनीष सिसोदिया हो सकते हैं गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने सीबीआई नोटिस मिलने के बाद दावा किया है कि मनीष सिसोदिया मंगलवार को गिरफ्तार हो सकते हैं. उन्होंने सिसोदिया को नोटिस दिये जाने को गुजरात चुनाव से जोड़ा. भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी से डरी हुई है. सिसोदिया के गुजरात चुनाव में कार्यक्रम को रोकने के लिए उन्हें सीबीआई ने तलब किया है. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, इससे आप डरने वाली नहीं है, बल्कि इससे पार्टी और मजबूत होगी. उन्होंने कहा, मैं सिसोदिया की गिरफ्तारी से इसलिए आश्वस्त हूं, क्योंकि इससे पहले भी कई बार हो चुका है. आप के नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. उन्होंने कहा, भाजपा के उत्पड़न से आप का गुजरात में ग्राफ पढ़ेगा.
BJP हार से बचने वाली नहीं : संजय सिंह
आप के सांसद संजय सिंह ने सिसोदिया को सीबीआई नोटिस मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी सोचिती है कि वह आप के नेताओं को जेल में डालकर गुजरात में हार से बच जाएगी. , लेकिन भाजपा बचने वाली नहीं है. सिसोदिया को पूछताछ के लिए नहीं बल्कि गिरफ्तार करने के लिए बुलाया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात में सिसोदिया को कार्यक्रम करने से रोकने के लिए नोटिस दिया गया है. यह नोटिस भाजपा की हार का संकेत है. सिसोदिया पर कितना आरोप लगाये. 10 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया, उसे साबित करने के लिए 500 जगहों पर छापेमारी की गयी, लेकिन क्या मिला कुछ नहीं. 14 घंटे की छापेमारी के बाद न तो एक रुपये का बेनामी संपत्ति का सबूत मिला और न कोई कागजात मिले. सीबीआई केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. भाजपा गुजरात में आप को रोकने के लिए साजिश कर रही है.
सिसोदिया ने किया ट्वीट, कहा- मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा
सीबीआई से नोटिस मिलने के बाद सिसोदिया ने ट्वीट किया और लिखा, मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई की छापेमारी की गई, कुछ नहीं निकला. मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब उन्होंने कल पूर्वाह्न 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते.
क्या है मामला
आबकारी नीति 2021-22 को पिछले साल 17 नवंबर से लागू किया गया था और इसके तहत निजी बोलीदाताओं को शहरभर में 32 क्षेत्रों में 849 दुकानों के लिए खुदरा लाइसेंस जारी किए गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य सचिव की रिपोर्ट में पाया गया था कि निविदा जारी करने के बाद शराब कारोबार संबंधी लाइसेंस हासिल करने वालों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर और घोर प्रक्रियात्मक चूक की गई. इसमें आरोप लगाया गया था कि राजकोष को नुकसान पहुंचाकर निविदाएं जारी की गईं और इसके बाद शराब कारोबार संबंधी लाइसेंस हासिल करने वालों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाया गया. इस मामले में सीबीआई ने अगस्त में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










