Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में क्यों AAP ने नहीं किया कांग्रेस से गठबंधन, समझें पूरी स्टोरी

आप नेता अरविंद केजरीवाल
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाया. इसके पीछे के मुख्य कारण के बारे में आइए जानते हैं
Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले महीने चुनाव हो सकते हैं जिसको लेकर सभी दलों से तैयारी शुरू कर दी है. आम आदमी पार्टी ने इस बार बिना कांग्रेस के गठबंधन के चुनाव में जाने का ऐलान शुरुआत में ही कर दिया था. बात दें कि लोकसभा का चुनाव पिछली बार दोनों ही दलों ने एक साथ लड़ा था. इस बार आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है और कांग्रेस भी आप पर सियासी हमला करने में पीछे नहीं है.
मुस्लिम वोटर्स का क्या रहा है पैटर्न
दिल्ली के चुनावों में मुस्लिम वोट जीतने वाले दल के तरफ शिफ्ट होता है. पिछले तीन चुनावों से मुस्लिम वोटर्स की पसंद अरविंद केजरीवाल रहें हैं यही कारण है कि पार्टी लगातार मुस्लिम बहुल सीटों पर जीतते आई है. अब अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होता तो शायद बहुसंख्यक वोट एकमुश्त बीजेपी के तरफ जा सकता था ऐसे में दोनों ही दलों ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर शायद गठबंधन को लेकर सजग नहीं दिखे.
यह भी पढ़ें.. दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी को बड़ा झटका, कई नेता हुए AAP में शामिल
लोकसभा चुनाव में नहीं दिखा था कोई असर(Delhi Election 2025)
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिला था. चुनाव मे सीट शेयरिंग को लेकर भी तल्खी देखी गई थी जिसके कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था. अब अगर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी गठबंधन करती तो इसमे कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने पड़ते जिसमें नाराजगी के कारण चुनाव में भारी नुकसान झेलना पड़ता. कइयों का मानना ये भी था कि इससे बीजेपी को फायदा मिल सकता था.
यह भी पढ़ें.. दिल्ली में AAP का इस सीट पर नही खुला है आजतक खाता
यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election: वोटर लिस्ट मामले में AAP-BJP में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, वीरेंद्र सचदेवा ने किया बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




