ePaper

Delhi Election 2025: दिल्ली के ओखला सीट पर टिकीं सभी की निगाहें, कांग्रेस इस नेता को दे सकती है टिकट

Updated at : 26 Dec 2024 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
delhi okhla seat

दिल्ली चुनाव 2020 की तस्वीर

Delhi Election 2025: दिल्ली के ओखला विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं. इस सीट पर आम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख सकता है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओखला सीट की चर्चा खूब हो रही है. आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस सीट से अपने मौजूद विधायक अमानतुल्लाह को फिर से टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस से दो महिला मुस्लिम उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस दिल्ली दंगों की आरोपी इशरत जहां या फिर अरीबा आसिफ खान को टिकट दे सकती है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कांग्रेस की निगाहें दो मुस्लिम महिलाओं पर

ओखला सीट से कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार इशरत जहां कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद परवेज हाशमी की बहु हैं. इशरत को दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया था. अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनको आप नेता अमानतुल्लाह के खिलाफ उतारा जा सकता है. इसके अलावा अरीबा के नाम पर भी चर्चा तेज है वो वर्तमान में जामिया से वार्ड 188 से निगम पार्षद हैं.

यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल का दावा, प्रवेश वर्मा को CM चेहरा घोषित कर सकती है बीजेपी

दो बार से विधायक हैं अमानतुल्लाह

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से अमानतुल्लाह पर भरोसा जताया है. इस सीट से अमानतुल्लाह 2015 और 2020 में लगातार चुनाव जीतते आएं हैं. पिछली बार अमानतुल्लाह रिकार्ड 70 हजार मतों से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. इस सीट को मुस्लिम बहुत सीट माना जाता है ऐसे में अब अगर कांग्रेस किसी मुस्लिम उम्मीदवार को उतारती है तो इससे अमानतुल्लाह को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल का दावा, प्रवेश वर्मा को CM चेहरा घोषित कर सकती है बीजेपी

यह भी पढ़ें.. Delhi Election 2025: दिल्ली दंगों के आरोपी को मिल सकता है टिकट, AIMIM पर टिकी नजरें

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola