कांग्रेस का हाथ बीजेपी के साथ, आप का बड़ा आरोप

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Dec 2024 4:38 PM

विज्ञापन

संजय सिंह (बाएं) आतिशी (दाएं)

Delhi Election 2025 : कांग्रेस दिल्ली चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट कर रही है. यह आरोप आप ने लगाया है. संजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस बीजेपी को जीतने में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

‘आप’ नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली चुनाव में बीजेपी को जीतने में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. कांग्रेस के अजय माकन बीजेपी की लिखी पटकथा पढ़ रहे हैं. कांग्रेस नेता माकन ने अरविंद केजरीवाल को ‘राष्ट्र विरोधी’ कहा है. पार्टी को 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसा लग रहा है कि चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची बीजेपी ने तैयार की है जिसका उद्देश्य ‘आप’ को नुकसान पहुंचाना है.

संजय सिंह ने कहा कि अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ‘आप’ ‘इंडिया’ में शामिल दलों से कांग्रेस को गठबंधन से हटाने को कहेगी.

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025: दिल्ली के ओखला सीट पर टिकीं सभी की निगाहें, कांग्रेस इस नेता को दे सकती है टिकट

कांग्रेस ने कभी किसी बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई? आतिशी का सवाल

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, ”कांग्रेस की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी के साथ कुछ समझौता किया है. बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं. मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी बीजेपी नेता पर यही आरोप लगाए हैं? लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस ने मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई…आखिर क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी बीजेपी नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है?”

कांग्रेस और बीजेपी के बीच हुआ समझौता : आतिशी

आतिशी ने कहा, ”हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च बीजेपी से आ रहा है. बीजेपी कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है. हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को बीजेपी से फंड मिल रहा है. यदि कांग्रेस को लगता है कि हम (आप) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं और बीजेपी के साथ कुछ समझौता हुआ है. यदि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola