Delhi Election 2025: AAP ने बदला मटिया महल से अपना उम्मीदवार, इस मुस्लिम चेहरे को दिया टिकट

Arvind Kejriwal
Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने मटिया महल सीट से अपना प्रत्यासी बदल दिया है अब इस सीट से आले मोहम्मद इकबाल चुनाव लड़ेंगे
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. आज अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने मटिया महल से वर्तमान विधायक शोएब इकबाल का टिकट वापस ले लिया है. आम आदमी पार्टी ने यहां से अब आले मोहम्मद इकबाल को अब मैदान में उतारा है. बात दें कि आले मोहम्मद इकबाल वर्तमान विधायक के बेटे हैं. अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला अपने आवास पर हुए बैठक के बाद लिया है.
इस सीट पर रहा है शोएब इकबाल का दबदबा
दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा में पड़ने वाला मटिया महल सीट 1993 में अस्तिव में आया था. अब तक इस सीट पर सात बार चुनाव हुआ है जहां 6 बार शोएब इकबाल ने जीत हासिल किया है. शोएब इकबाल इससे पहले जनता दल, जनता दल सेक्युलर, जेडीयू और एलजेपी से चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट पर आप का दबदबा माना जाता है. आले मोहम्मद इकबाल इससे पहले दिल्ली नगर निगम के उपमेयर भी रह चुके हैं. मटिया महल सीट को मुस्लिम बहुल माना जाता है.
Also Read.. Delhi Election: बड़े नाम के सहारे चुनावी समर में उतरेगी कांग्रेस
आले मोहम्मद इकबाल ने कहा – नहीं लड़ना चाहता था चुनाव
आम आदमी पार्टी के नए उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने कहा- “मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था लेकिन शोएब इकबाल साहब चाहते थे कि मैं लड़ू. अरविंद केजरीवाल भी चाहते थे कि मैं ही चुनाव लड़ू. मैं इनका शुक्र गुजार हूं” इस सीट पर मुसलमान आबादी लगभग 50% के करीब है.
Also Read.. Delhi Election: आप के प्रमुख नेताओं के खिलाफ पूर्व सांसदों को उतार सकती है भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




