Delhi Fire: ITO ऑफिस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत, 7 को बचाया गया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 May 2024 2:19 PM

विज्ञापन

Delhi Fire

Delhi Fire: दिल्ली के आयकर विभाग के कार्यालय की बिल्डिंग में मंगलवार को दोपहर में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया, एक 46 वर्षीय व्यक्ति बेहोश पाया गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया, वह कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे. अब तक कुल 7 लोगों को बचाया जा चुका है. फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया, आज आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर आग लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. अग्निशमन विभाग और पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां को मौके पर लगाया गया था.

आग से बचने के लिए खिड़कियों के किनारे लोगों से ली शरण

आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केन्द्र है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा, हमें दोपहर 3.07 बजे आयकर विभाग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली. हमने कुल 21 दमकल गाड़ियां भेजी हैं. हमने आगे लगने की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है. सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो के अनुसार, इमारत के भीतर लोगों ने आग से बचने के लिए खिड़की के किनारों पर शरण ली थी.

Also Read: सिसोदिया की जमानत याचिका पर HC ने फैसला सुरक्षित रखा, AAP को भी आरोपी बनाने की तैयारी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola