7 महीने की गर्भवती को पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया और बताया, बवाना में 7 माह की गर्भवती महिला को पति व ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. महिला गंभीर रूप से जली हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बवाना इलाके में 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गयी है. मामला सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया और बताया, बवाना में 7 माह की गर्भवती महिला को पति व ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. महिला गंभीर रूप से जली हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और पीड़िता को हर संभव मदद प्रदान की है.
दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं अपराध – मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला को जलाने की घटना पर संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से मामले पर कार्रवाई करने करने लिए कहा है. इधर उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला हिंसा और अपराध की घटना लगातार बढ़ती जा रही है.
Also Read: Delhi Kanjhawala Case: स्वाति मालीवाल ने अंजलि की सहेली पर उठाए सवाल, कुमार विश्वास का भी छलका दर्द
महिलाओं के लिए सबसे अधिक असुरक्षित दिल्ली – रिपोर्ट
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल हर दिन दो नाबालिग के साथ रेप के मामले दर्ज किये गये. 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13 हजार 892 मामले दर्ज किये गये. जबकि यह आंकड़ा 2020 में केवल 9782 था. दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे नंबर है, जहां सबसे अधिक महिला हिंसा होती है. तीसरे स्थान पर बेंगलुरु का नाम आता है, जहां सबसे अधिक महिला हिंसा होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










