गाम्बिया मौत मामला: केन्द्र की क्लिन चिट के बाद WHO को DCGI ने लिखा पत्र, कहा- निर्देशों का किया गया पालन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2022 2:04 PM
गाम्बिया में 66 बच्चों की तथाकथित मौत मामले में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया WHO को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में DCGI ने लिखा है कि फार्मी ने निर्देशों का पालन किया है. राज्य सभा में जवाब देते हुए केन्द्र सरकार ने कहा कि कफ सिरप की जांच में कोई खामी नहीं पाई गई है.
मेडेन फार्मा को केन्द्र सरकार की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है. राज्यसभा में गुरुवार को सरकार ने साफ कर दिया कि मेडन फार्मा की खांसी की सिरप के नमूने गुणवत्ता पर खरे पाए गए हैं. इसके बाद शुक्रवार यानी आज भारत के ड्रग कंट्रोलर ने गाम्बिया में होने वाली मौतों के लिए भारतीय मेडन फार्मा की सिरप को समय से पहले कटघरे में खड़ा कर देने पर डब्ल्यूएचओ को पत्र लिखा है.
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने WHO को लिखा पत्र: डब्ल्यूएचओ के जल्दबाजी में निष्कर्ष को लेकर देश के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया WHO को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है. सख्त शब्दों में लिखे खत में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने WHO के रेगुलेशन एंड प्री क्वालिफिकेशन निदेशक रोजेरियो गैस्पर से कहा कि मेडन फार्मा के प्रोडक्ट्स के सभी सेंपल निर्देशों का अनुपालन करते पाए गए हैं.
Drug Controller of India writes to WHO over the premature conclusion linking Indian-made cough syrups to deaths in Gambia. pic.twitter.com/ytyYdhrJOp
— ANI (@ANI) December 16, 2022
केन्द्र सरकार ने दिया क्लीन चिट: गौरतलब है कि अफ्रीकी देश गाम्बिया में तथाकथित भारतीय कफ सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत मामले में कल यानी गुरुवार को सरकार ने मेडन फार्मा कंपनी को क्लीन चिट दे दी. राज्य सभा में जवाब देते हुए केन्द्र सरकार ने कहा कि कफ सिरप की जांच में कोई खामी नहीं पाई गई है. केन्द्र में बताया कि मेडन फार्मा कंपनी की सिरप जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से डॉ वाईके गुप्ता की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई थी. समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सिरप की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है.
WHO ने जारी किया था मेडिकल अलर्ट: गौरतलब है कि अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मेडन फार्मास्युटिकल्स के चार कफ सिरप के खिलाफ WHO ने मेडिकल अलर्ट जारी किया था. डब्ल्यूएचओ का कहना था कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की ओर से दूषित और कम गुणवत्ता वाले कफ सिरप गांबिया में बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. जिसके बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कफ सिरप के उत्पादन पर रोक लगा दी थी.
Also Read: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के संतरी ने की गोलीबारी, दो आम नागरिकों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










