Cyclone Asna Tracker: चक्रवाती तूफान असना का इन राज्यों में दिखेगा असर, होगी भारी बारिश
Cyclone Asna Tracker: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान बना है. पाकिस्तान ने चक्रवात का नाम ‘असना’ दिया है. जानें कहां जारी किया गया है अलर्ट
Cyclone Asna Tracker: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है जिसका नाम ‘असना’ (Cyclone Asna) है. गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कारण बना गहन ‘अवदाब’ कच्छ के अपतटीय और पास के पाकिस्तानी इलाके में चक्रवात ‘असना’ के रूप में तब्दील हो चुका है. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है.
मौसम विभाग ने बताया कि वर्ष 1891 और 2023 के बीच अगस्त के दौरान अरब सागर में केवल तीन चक्रवाती तूफान आये (1976, 1964 और 1944 में) हैं. आईएमडी ने चक्रवात असना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. 31 अगस्त को गुजरात में बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है.
कहां तक पहुंचा चक्रवात असना?
गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बन रहा चक्रवात इस समय के लिए असामान्य है. अनुमान है कि यह अरब सागर में आगे बढ़ेगा और ओमान की ओर चला जाएगा. कच्छ तट, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर बना गहरा दबाव 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात असना में बदल गया है और गुजरात के भुज से लगभग 190 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित नजर आया.
गुजरात में बारिश ने तबाही मचाई
गुजरात में हाल ही में हुई बारिश के कारण पिछले चार दिनों में 26 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 18,000 से ज़्यादा लोगों को निकाला गया है और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों से करीब 1,200 लोगों को बचाया जा चुका है. शुक्रवार सुबह तक गुजरात के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम हो गई थी, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि नदियों के उफान के कारण कई शहरों और गांवों में जलभराव अभी भी है.
Read Also : Weather Forecast: दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल, गुजरात में सैलाब, Asna Cyclone का भी दिखेगा असर
एक नजर में ये भी जानें
- पाकिस्तान ने दिया है चक्रवात का नाम ‘असना’
- 52 से 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
- 87 किमी प्रति घंटे तक होने का अनुमान, भारी बारिश की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










