Crime News : बेटे ने मां पर किया हमला, गला घोंटा, 100 मीटर दूर खेत में दफनाया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Aug 2025 12:39 PM
सांकेतिक तस्वीर
Crime News : हिमाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां मां की हत्या कर खेत में दफनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. हमले में जयमंती देवी के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट पहुंची. जानें क्या है पूरा मामला?
Crime News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे को अपनी मां की हत्या कर उसे घर के पास खेत में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह घटना पच्छाद उप-मंडल की सराहन ग्राम पंचायत के चडेच गांव की है. 51 वर्षीय जयमंती देवी की शनिवार रात हत्या हुई थी. मामला तब खुला जब आरोपी बेटे पुष्प कुमार ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस की शुरुआती जांच में पुष्प कुमार की बहन और गांव के कई लोगों ने शक जताया कि उसकी मां की गुमशुदगी में उसी का हाथ हो सकता है, क्योंकि वह अक्सर उनसे झगड़ा करता था. पूछताछ में पुष्प कुमार ने कबूल किया कि शनिवार शाम भारी बारिश के दौरान किसी घरेलू बात पर उसकी मां से बहस हुई. गुस्से में उसने किसी चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई.
हमले में जयमंती देवी को आई गंभीर चोट
हमले में जयमंती देवी के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थीं. आरोपी ने बताया कि फिर उसने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने शव को घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में दफना दिया. इस खुलासे के बाद पुलिस ने पुष्प कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें : Gujarat Crime: बीएसएफ जवान को पीट-पीट कर मार डाला, बेटी की वीडियो वायरल करने का किया था विरोध, 7 गिरफ्तार
दफनाए गए शव को बरामद किया गया
राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि दफनाए गए शव को सोमवार शाम को बरामद किया गया और मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. आरोपी के पिता लच्छी कुमार का दो महीने पहले ही निधन हो गया था. इससे पहले आरोपी के खिलाफ परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










