CR Kesavan Resignation: सीआर केसवन ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लगाये कई गंभीर आरोप, बताया क्यों छोड़ी पार्टी

Updated:
विज्ञापन
CR Kesavan Resignation: सीआर केसवन ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, लगाये कई गंभीर आरोप, बताया क्यों छोड़ी पार्टी

सीआर केसवन अपने इस्तीफे पर न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जब द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन की घोषणा की गई, तो पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य ने उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी.

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सीआर केसवन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी.

सीआर केसवन ने कांग्रेस के विरष्ठ नेताओं पर लगाये गंभीर आरोप

सीआर केसवन अपने इस्तीफे पर न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जब द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन की घोषणा की गई, तो पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य ने उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी. पार्टी के एक अन्य सदस्य ने कहा कि किसी भी देश को इस तरह का राष्ट्रपति नहीं मिलना चाहिए.

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगना निराशाजनक : सीआर केसवन

सीआर केसवन ने कहा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा, यह निराशाजनक है. मैंने महसूस किया कि मेरा राजनीति करने का तरीका पार्टी के अनुरूप नहीं है, इसलिए मैं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी शामिल नहीं हुआ. मुझे लगा कि अब मैं यहां का नहीं रहा.

कांग्रेस में जिन मूल्यों के लिए मैंने काम किया, वे बदल गए: सीआर केसवन

सीआर केसवन ने कहा, मैं पिछले 22 वर्षों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से समय के साथ मुझे लगता है कि कांग्रेस में रवैया और दृष्टिकोण न तो रचनात्मक था और न ही ठोस. जिन मूल्यों के लिए मैंने काम किया, वे बदल गए थे.

दूसरी पार्टी में जाने की अटकलों को किया खारिज

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही सीआर केसवन के दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें तेज हो गयीं हैं. हालांकि सीआर केसवन ने इससे साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने इसलिए इस्तीफा नहीं दिया है कि वो दूसरी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. बल्कि उन्हें खुद यह मालूम नहीं है कि वो आगे क्या करने वाले हैं. वह फिलहाल किसी भी अन्य पार्टियों के संपर्क में नहीं हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola