राजन के बाद अब अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से बात करेंगे राहुल गांधी, COVID19 के आर्थिक प्रभाव पर होगी चर्चा
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 10:47 PM
COVID19 crisis कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) कोरोना वायरस संकट (Coronavirus Lockdown) और इसके आर्थिक प्रभाव (economic fall) पर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री (Nobel Laureate ) अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.
नयी दिल्ली : COVID19 crisis कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) कोरोना वायरस संकट (Coronavirus Lockdown) और इसके आर्थिक प्रभाव (economic fall) पर, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री (Nobel Laureate ) अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.
राहुल गांधी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, कल (मंगलवार) सुबह 9 बजे देखें, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के साथ कोरोना वायरस संकट और इसके आर्थिक प्रभाव पर बातचीत.
Tomorrow at 9 AM, tune in to watch my conversation with Nobel Laureate, Abhijit Banerjee on dealing with the economic fall out of the #COVID19 crisis: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/3HMDxDTVIZ
— ANI (@ANI) May 4, 2020
वहीं पार्टी की ओर से बताया गया कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हो रहे आर्थिक संकट से बाहर निकलने के उपायों पर चर्चा की कड़ी में गांधी यह संवाद करेंगे. उन्होंने पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के साथ इसी तरह का संवाद किया था. इस संवाद में राजन ने, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को सावधानीपूर्वक खत्म करने की पैरवी करते हुए कहा था कि गरीबों की मदद के लिए सीधे उनके खाते में पैसे भेजे जाएं और इस पर करीब 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.
मालूम हो देश इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में करीब दो महीने से पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. किसी भी तरह की आर्थिक गतिविधि नहीं हो रही है. जिसके कारण अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है. हालांकि लॉकडाउन 3.0 की घोषणा के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में कोरोना से कम प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को छूट दे दी है. देश में शराब की दुकानें भी खुल गयी हैं.
Also Read: कोरोना खतरे के बीच अब पूरे देश में अंधेरा छाने का खतरा, मोदी सरकार के फैसले पर अब सबकी नजर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










