Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 7 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4302 हुई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jun 2025 10:08 PM

विज्ञापन

corona cases in india

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई है. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4302 हो गई है.

विज्ञापन

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड- 19 से 7 लोगों की मौत हो गई और 276 नये मामले सामने आए. देश में इस समय संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4302 हो गई है. राहत की बात है कि 3281 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र में मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

केरल में घट रहे कोरोना के मामले

केरल में कोरोना के मामले घट रहे हैं. यह बड़ी राहत की बात है. केरल में कोरोना के कुल मामलों में 43 की कमी आई है. इस समय संक्रमितों की कुल संख्या 1373 रह गई है. पिछले 24 घंटे में केरल में 287 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. अबतक राज्य में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में बढ़ रहे कोरोना के मामले

केरल के बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में बढ़ रहे कोरोना के मामले. महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 510 मामले हैं. पिछले 24 घंटे में 16 नये मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66 लोग ठीक भी हो गए. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 64 नये मामले सामने आए, तो एक मरीज की मौत भी हो गई. दिल्ली में इस समय 457 एक्टिव मामले हैं. जबकि कोरोना से 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है. गुजरात में कोरोना के कुल 461 एक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के 64 मामले सामने आए हैं. जबकि 43 लोग ठीक हो चुके हैं. 24 घंटे में गुजरात में एक की मौत भी हो गई है.

पश्चिम बंगाल में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की कुल संख्या 432 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 60 नये मामले सामने आए हैं और 28 लोग ठीक हुए हैं.

बिहार में 11 नये मामले आए, झारखंड में कंट्रोल में कोरोना

बिहार में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 11 नये मामले सामने आए हैं, तो 4 लोग ठीक हुए हैं. बिहार में कोरोना के कुल 22 मामले हो गए हैं. लेकिन झारखंड में कोरोना के मामले कंट्रोल में है. कुल संक्रमितों की संख्या 11 हो गई थी, लेकिन अब केवल 9 मामले ही रह गए हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola