Covid 19 Cases In India: 8 राज्यों में कोरोना का कहर, सक्रिय मामले बढ़कर 6491, अब तक 65 की मौत

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jun 2025 10:12 PM

विज्ञापन

corona cases in india

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना का कहर जारी है. सक्रिय मामले बढ़कर 6491 हो गए हैं. अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है. कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित केरल है, जहां कोरोना के मामले बढ़कर 2 हजार के करीब पहुंच गये हैं.

विज्ञापन

Covid 19 Cases In India: देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. 8 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 358 नये मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात है कि 24 घंटे में 624 लोग संक्रमण से बाहर आ चुके हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

केरल में कोरोना के सबसे अधिक मामले

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित केरल है. वहां कोरोना के मामले बढ़कर 1957 हो गये हैं. जबकि अब तक 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 नये मामले सामने आए और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. 24 घंटे में 271 लोग ठीक हो चुके हैं.

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 54 नये मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल देश के उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 54 नये मामले सामने आए हैं. हालांकि बड़ी राहत की बात है कि 24 घंटे में 53 सक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बंगाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या केवल एक है और उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो बड़ी राहत की बात है.

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश के 8 राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिसमें केरल सबसे प्रभावित है. केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 1957 हो गए हैं और अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. दूसरे सबसे प्रभावित राज्य में गुजरात है, जहां सक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है. गुजरात में दो की मौत भी हो चुकी है. कोरोना से तीसरा सबसे प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल है. जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली है, जहां कोरोना के मामले 728 हो चुके हैं और अब तक 7 लोगों की मौत भी हो गई है. पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां संक्रमितों की कुल संख्या 607 है, छठे नंबर पर कर्नाटक है, जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 423 हो गई है. सातवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां कोरोना के 225 मरीज सामने आए हैं और अब तक दो की मौत भी हो चुकी है. 8वें नंबर पर तमिलनाडु है, जहां संक्रमितों की संख्या 219 हो चुकी है और 6 लोगों की मौत भी हो गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola