कोरोना फिर बढ़ा रहा टेंशन, देशभर में केस 3,000 पार, कई राज्यों में अलर्ट

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Jun 2025 9:47 AM

विज्ञापन

COVID-19 Cases In India

Covid 19: भारत में कोरोना का आतंक जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा अपडेट के अनुसार, देश में 3,395 कोरोना के एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं. साथ ही, पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कोरोना का सबसे ज्यादा कहर कर्नाटक में देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Covid 19: भारत में कोरोना का खौफ जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना के 3,395 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड के 685 नए केस सामने आए हैं. कोरोना का कहर कर्नाटक में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. यहां अभी तक 1,336 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके तहत लोगों को लगातार सलाह दी जा रही है कि वे मास्क पहनें और नियमित रूप से हाथ धोएं और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें. साथ ही, सर्दी, खांसी और छींक जैसे कोई भी लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द जांच करवाएं.

जानकारी के मुताबिक, कोविड से जान गंवाने वाले 4 लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक के रहने वाले थे. कर्नाटक में कोविड से 63 वर्षीय मरीज की मौत हुई है. केरल में 59 साल के मरीज की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में 23 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, दिल्ली में 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि, इनकी मौत का कारण निमोनिया और एक्यूट किडनी इंजरी था.

देश में लगातार कोविड के केस बढ़ते जा रहे हैं. वर्ष की शुरुआत में जहां कोविड के संक्रमण के केस न के बराबर थे. लेकिन मई 22 तक इसकी संख्या 257 हो गई थी. 26 मई में यह संख्या बढ़कर 1,010 हो गई और जून की शुरुआत में संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है. सबसे ज्यादा कोविड के केस केरल में दर्ज किए गए हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां कोविड के 467 केस दर्ज किए गए हैं. दिल्ली तीसरा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा कोविड के मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़े: Operation Sindoor : हमारे जेट गिरे, CDS के बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola