ePaper

Coronavirus Pandemic: ईरान में 254 भारतीयों के टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कन्फ्यूजन बरकरार

Updated at : 18 Mar 2020 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: ईरान में 254 भारतीयों के टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कन्फ्यूजन बरकरार

Chennai: Passengers wear masks to mitigate the coronavirus pandemic at the airport, Tuesday, March 17, 2020. Several flights have been cancelled due to the coronavirus outbreak. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI17-03-2020_000192B)

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या ईरान में 250 से अधिक भारतीयों की कोरोना वायरस(COVID-19) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या ईरान में 250 से अधिक भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. हालांकि अधिकारियों ने यह स्वीकार किया कि ऐसे लोगों की एक सूची प्रसारित होने के बारे में वे अवगत हैं. मंगलवार शाम में कोरोना वायरस को लेकर आयोजित एक अंतर मंत्रालयीय प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डी रवि से ईरान में भारतीयों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में कई बार सवाल किये गए.

रवि ने संवाददाताओं से कहा, निश्चित तौर पर इस तरह की स्थिति में जब ईरान में वायरस का संक्रमण इतना फैला हुआ है तो आपको भारतीय तीर्थ यात्रियों में कुछ पॉजिटिव मामले मिलेंगे. उन्होंने कहा, हालांकि इसको लेकर आश्वस्त करते हैं कि वहां भारतीयों की सुरक्षा को लेकर ईरान सरकार के साथ मिशन पूरा सहयोग और समन्वय कर रहा है. राजदूत उन पर काफी ध्यान दे रहे हैं. मीडिया की खबरों में इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि ईरान में 250 से अधिक भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उन्होंने कहा, इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि ईरान में 250 से अधिक भारतीय‍ जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं. हम यह भी पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या ऐसी प्रसारित हो रही सूची असली है या नहीं. उन्होंने यद्यपि कहा कि यह संभव नहीं है कि सभी भारतीय तीर्थयात्रियों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आये क्योंकि वे कोम में हैं.

सूत्रों ने कहा कि तेहरान में भारतीय मिशन के संबंध में स्थिति पर नजदीकी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि मिशन के कर्मचारियों को वहां से निकालने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और जैसा जरूरी होगा कदम उठाये जाएंगे. गौरतलब है कि ईरान में कोरोना वायरस से और 135 लोगों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 988 हो गयी है जबकि इस रोग से संक्रमितों के 16169 मामले सामने आये हैं. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौश जहांपुर ने मंगलवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में यह आंकड़ा दिया.

मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि से विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गयी है क्योंकि देश में इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा सका है. खतरे के मद्देनजर इससे पहले सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दो सप्ताह के लिए पाबंदी लगा दी है. खाड़ी देश भी दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस की चपेट में हैं। सऊदी अरब के निकटवर्ती देश ईरान में सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं।ईरान ने अपनी जेलों से 85,000 कैदियों को फिलहाल रिहा कर दिया है.

विज्ञापन
Utpal Kant

लेखक के बारे में

By Utpal Kant

Utpal Kant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola